MI vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स में प्लेऑफ में पहुंची, मुंबई को 30 रनों से हराया; पंजाब-केकेआर बाहर
{"_id":"6a12b98d11cd58df620936bb","slug":"mi-vs-rr-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-rajasthan-royals-ipl-2026-69th-match-updates-2026-05-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स में प्लेऑफ में पहुंची, मुंबई को 30 रनों से हराया; पंजाब-केकेआर बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 24 May 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
MI vs RR Indian Premier League 2026: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। राजस्थान के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी था। राजस्थान इस तरह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। वहीं, पंजाब किंग्स और केकेआर के लिए आगे के रास्ते बंद हो गए।
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
07:48 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: राजस्थान प्लेऑफ में
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। राजस्थान ने ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया और इसके साथ ही वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। मौजूदा सीजन में आरसीबी, गुजरात, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी।राजस्थान की जीत ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के दरवाजे बंद कर दिए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 60 रन बनाए, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 34 और विल जैक्स 33 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए, जबकि नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा को दो-दो विकेट मिले।
07:42 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: जीत के करीब राजस्थान
राजस्थान ने मुंबई इंडियंस के नौ विकेट गिरा दिए हैं और वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने से एक विकेट दूर है। मुंबई को दीपक चाहर के रूप में नौवां झटका लगा जो पांच गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए।
Trending Videos
07:35 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: मुंबई को आठवां झटका
सूर्यकुमार यादव आठवें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे हैं। नांद्रे बर्गर ने सूर्यकुमार को पवेलियन की राह दिखाई। सूर्यकुमार 42 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए।07:28 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: बॉश पवेलियन लौटे
मुंबई इंडियंस को कॉर्बिन बॉश के रूप में सातवां झटका लगा है। बॉश दो रन बनाकर आउट हुए।07:23 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: मुंबई को छठा झटका
जोफ्रा आर्चर ने हार्दिक पांड्या को आउट कर मुंबई इंडियंस को छठा झटका दिया है। हार्दिक 15 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक और सूर्यकुमार के बीच 48 रनों की साझेदारी हुई।07:08 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: सूर्यकुमार का अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या के बीच छठे विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 130 रन के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:55 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: मुंबई को पांचवां झटका
यश राज पुंजा ने विल जैक्स को आउट कर मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका दिया। जैक्स 18 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। जैक्स और सूर्यकुमार के बीच पांचवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई।06:48 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: सूर्यकुमार-जैक्स की साझेदारी
सूर्यकुमार और विल जैक्स के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। शुरुआती झटकों के बाद सूर्यकुमार ने जैक्स के साथ मिलकर टीम को संभाला है।06:19 PM, 24-May-2026
MI vs RR Live Score: तिलक पवेलियन लौटे
मुंबई इंडियंस ने 38 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है। मुंबई को तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा है। तिलक सात गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए।06:11 PM, 24-May-2026