Delhi Election News Live: आप के रोड शो में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, किया ये बड़ा दावा; पढ़ें अपडेट
Delhi Legislative Assembly Election 2025 News Live: दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के एलान के बाद सियासी सरगर्मी जोरों पर है। सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में जोर पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं। राजधानी में 5 फरवरी को मतदान होना है और 8 फरवरी को मतगणना होनी है। आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस के नेता मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं।
लाइव अपडेट
दिल्ली चुनाव में अखिलेश यादव ने किया आप के प्रचार
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली में किराड़ी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनिल झा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में एक बार फिर आप की सरकार बनने जा रही है और भाजपा की सभी 70 सीटों पर हार होगी। जिस तरह से अरविंद केजरीवाल की अगुआई में दिल्ली सरकार ने जिस तरह से शिक्षा-स्वास्थ्य और बिजली-पानी के क्षेत्र में अनुकरणीय काम किया है, उसकी पूरी दुनिया स्टडी करना चाहती है। इसलिए दिल्ली के लोग एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर भरोसा कर आप को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे और भाजपा की बेइमानी का सफाई करेंगे।पंजाब सीएम ने भाजपा पर कसा तंज
विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि प्रवेश वर्मा खुलेआम पैसे बांट रहे हैं। लेकिन उन्हें वो नजर नहीं आता। वो ट्वीट करके बताते हैं कि वो पैसे कहां बांटेंगे। लेकिन भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल के घर पर छापेमारी करा दो और सौरभ भारद्वाज को पकड़ लो और अन्य लोगों को नोटिस भेज दो। हमने क्या बिगाड़ा है?।'रविंद्र सिंह नेगी से डरती है आप-दा सरकार'
चुनाव प्रचार के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटपटगंज विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के पक्ष में वेस्ट विनोद नगर में चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविंद्र सिंह नेगी ने इस क्षेत्र में अनेक काम किए हैं। चाहे वो जलभराव की समस्या हो या अनेक जनसरोकार के मुद्दें हैं। इसलिए इनसे आपदा की सरकार (AAP) घबराती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यदि आप लोग रविंद्र नेगी को मौका देते हैं तो वह इस विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाएंगे।दिल्ली में भाजपा ने बंटवाए महिला समृद्धि योजना के प्रमाणपत्र
दिल्ली की मोती नगर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार हरीश मदनलाल खुराना ने महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के प्रमाणपत्र बंटवाए। उन्होंने वादा किया है कि दिल्ली में सत्ता में आते ही महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।#WATCH | On behalf of BJP MLA candidate Harish Khurana, BJP workers in the Moti Nagar Assembly constituency distribute certificates to women assuring them of Rs 2500 allowance under the party's proposed Mahila Samridhi Yojna once the party comes to power in Delhi
— ANI (@ANI) January 30, 2025
BJP leader… pic.twitter.com/TuGLN958ZZ
मुरली मनोहर जोशी ने पत्नी संग घर से किया मतदान
दिल्ली में बुजुर्ग मतदाता मतदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर (87 वर्षीय) और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी (91 वर्षीय) ने अपनी पत्नी तरला जोशी (89 वर्षीय) के साथ घर पर अपना वोट डाला। वे वरिष्ठ नागरिक श्रेणी (एवीएससी) में अनुपस्थित मतदाता के रूप में पंजीकृत थे। यह जानकारी दिल्ली के सीईओ कार्यालय की ओर से जारी की गई है।Gursharan Kaur, aged 87, wife of late Prime Minister Dr. Manmohan Singh and former Union Minister Murli Manohar Joshi, aged 91, along with his wife, Tarla Joshi, aged 89 cast their vote availing the Home Voting facility. They were registered as Absentee Voters in the Senior… pic.twitter.com/dsuFCPqwZr
— ANI (@ANI) January 30, 2025
किराड़ी में आप और सपा का रोड शो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।#WATCH | Delhi: AAP Convenor Arvind Kejriwal and Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav hold a road show in Kirari Assembly Constituency#DelhiElection2025 pic.twitter.com/jOOXXja4Bb
— ANI (@ANI) January 30, 2025
सीएम आतिशी ने रिटर्निंग ऑफिसर को लिखा पत्र
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि मुझे पता चला है कि कैंप क्षेत्रों, खासकर नेहरू कैंप, नवजीवन कैंप, ट्रांजिट कैंप ए और बी और पॉकेट ए 14, कालकाजी के अंदर बड़ी मात्रा में पैसे और शराब बांटी जा रही हैं। आगे लिखा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में मतदाता बिना किसी डर के अपना वोट डाल सकें। यह सुनिश्चित करने के लिए कालकाजी विधानसभा क्षेत्र की झुग्गी-बस्तियों में अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी को बढ़ाने की जरूरत है।Delhi CM and AAP candidate from Kalkaji, Atishi writes tothe Returning Officer of Kalkaji Assembly Constituency, complaining about a violation of the model code of conduct in the constituency.
— ANI (@ANI) January 30, 2025
The letter reads, “I have come to know that money and liquor being distributed in… pic.twitter.com/VVWicQZ8lg
शालीमार बाग विधानसभा में गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो
#WATCH केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।#DelhiElection2025 pic.twitter.com/pWlCQBEwDD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2025