11:53 AM, 03-Dec-2025
Delhi Election Result: भाजपा के सुमेर कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक से उपचुनाव जीता
चांदनी चौक से एमसीडी उपचुनाव जीते भाजपा के सुमेर कुमार गुप्ता ने कहा कि हम ट्रैफिक जाम, सीवर, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए काम करेंगे। सीएम ने चांदनी चौक के लिए 100 करोड़ रुपए का फंड देने का वादा किया था और हम इस फंड का इस्तेमाल इलाके के विकास के लिए सही तरीके से करेंगे, और चांदनी चौक का गौरव वापस लाएंगे।
11:14 AM, 03-Dec-2025
Delhi MCD Election Result: 12 सीटों पर आए नतीजे... देखें खास रिपोर्ट
10:53 AM, 03-Dec-2025
Delhi MCD Election Result: भाजपा का दबदबा, आप को मिली तीन सीटें
एमसीडी उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 सीटों में से सात पर जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है, जो निगम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रही है। इसके अतिरिक्त, शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है, जो दिल्ली के राजनीतिक समीकरणों में एक छोटे दल की भागीदारी को दर्शाता है। कांग्रेस ने भी इस उपचुनाव में एक सीट जीतकर अपनी उपस्थिति बनाए रखी है।
10:50 AM, 03-Dec-2025
Delhi MCD Election Result: द्वारका से भी खिला कमल
द्वारका से बीजेपी ने जीत दर्ज की है, यहां से बीजेपी ने मनीषा देवी को टिकट दिया था और वहीं आम आदमी पार्टी ने राजबाला पर अपना भरोसा जताया था। लेकिन राजबाला इसमें नाकामयाब रहे। द्वारका की जनता ने मनीषा देवी को चुना है और इन दोनों के बीच जो वोटों का अंतर है वह 9100 है। यहां से 2022 में पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत पार्षद चुनी गई थी।
10:48 AM, 03-Dec-2025
Delhi MCD Election Result 2025: नारायणा में चली आप की झाड़ू
नारायणा में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। यहां से राजन अरोड़ा ने भाजपा के उम्मीदवार चंद्रकांता को हराया है। इन दोनों के जो बीच का वोटो का अंतर है। वह बहुत ही काम है। जो वोट का अंतर है वह 148 है।
10:43 AM, 03-Dec-2025
Delhi Election Result: जानें अब तक कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीती
अब तक बीजेपी ने कुल छह सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने अब तक दो पर जीत दर्ज की है। वहीं शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस भी एक सीट जीती है। अभी दो सीट पर वोटों की गिनती हो रही है। इन दोनों ही सीटों पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
10:41 AM, 03-Dec-2025
MCD Election Delhi 2025: विनोद नगर से भाजपा जीती
विनोद नगर से भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार सरला चौधरी को टिकट दिया गया था। इन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गीता रावत को हराया है। इन दोनों के बीच वोटों का अंतर 1769 रहा।
10:38 AM, 03-Dec-2025
Delhi MCD Election Result: अशोक विहार में खिला कमल
अशोक विहार से बीजेपी जीत चुकी है। इन्होंने आम आदमी पार्टी के सीमा गोयल को हराया है। इन दोनों के बीच पहले कांटे की टक्कर चल रही थी। पहले यहां पर इस सीट से सीमा गोयल आगे चल रही थी। लेकिन कुछ ही पल में खेल बदल गया और भाजपा की बिना असीजा आगे चल रही है। इन दोनों के बीच जो वोटो का अंतर है, वह बहुत ही काम है। 405 वोटों से जीती है।
10:37 AM, 03-Dec-2025
Delhi MCD Election Result 2025: अशोक विहार और नारायाना में आप-भाजपा में कड़ा मुकाबला
अशोक विहार और नारायाना में आम आदमी पार्टी व भाजपा के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। दोनों सीटों पर 500 से भी कम मार्जिन, मतगणना अंतिम दौर में पहुंची।
10:28 AM, 03-Dec-2025
Delhi Election Result: ग्रेटर कैलाश से भाजपा जीती
ग्रेटर कैलाश से भाजपा जीत चुकी है। इन्होंने आम आदमी पार्टी के अहसाना गुप्ता को हराया है। इन दोनों के बीच का जो वोटो का अंतर है, वह 4065 है।