OP Chautala News Live: हरियाणा सरकार का एलान, तीन दिन का राजकीय शोक...एक दिन की रहेगी छुट्टी; कल अंतिम संस्कार
{"_id":"67651946c1f8c82e8e0d3712","slug":"former-haryana-cm-omprakash-chautala-passes-away-2024-12-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"OP Chautala News Live: हरियाणा सरकार का एलान, तीन दिन का राजकीय शोक...एक दिन की रहेगी छुट्टी; कल अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 20 Dec 2024 06:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 20 Dec 2024 06:50 PM IST
खास बातें
Om Prakash Chautala Died Live Updates : इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
ओमप्रकाश चौटाला का निधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:49 PM, 20-Dec-2024
अखिलेश यादव ने चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 20, 2024
भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/w2n8jIHhD6
04:31 PM, 20-Dec-2024
प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक और एक दिन की छुट्टी का एलान
हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक रहेगा। 20 से 22 दिसंबर तक तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा और 21 दिसंबर को प्रदेश में एक दिन की छुट्टी का एलान किया गया है। इसके अलावा 20-22 दिसंबर तक प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। 21 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार होगा। यह आदेश हरियाणा सरकार की तरफ से जारी किया गया है।
विज्ञापन
03:44 PM, 20-Dec-2024
परिवेदना समिति की बैठक में नेताओं, अधिकारियों व आम लोगों ने दी श्रद्धांजलि
शुक्रवार को पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार करीब एक बजे जब शिकायत सुन रहे थे, तब मीडिया से सूचना मिली कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। मंत्री के साथ नेताओं, अधिकारियों व आम लोगों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
03:43 PM, 20-Dec-2024
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को जीत मिली न कुर्सी बची
भाजपा के मंत्री कृष्णलाल पंवार का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जमीन से जुड़े नेता थे। उनके नेतृत्व में मैं चार बार विधायक बना, वे पूरा मान-सम्मान करते थे। पंवार शुक्रवार को जिला परिवेदना समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, जब उनको पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के देहांत की सूचना मिली। उधर, रोहतक से पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का गहरा जुड़ाव रहा। 1990 में महम से उन्होंने उप चुनाव लड़ा, लेकिन उप चुनाव में हुई हिंसा यानि महम कांड के चलते चुनाव रद्द हो गया। छह माह में चौटाला विधायक नहीं बन सके, इसके बाद उनको इस्तीफा देना पड़ा।03:33 PM, 20-Dec-2024
ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ओम प्रकाश चौटाला एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे थे। देश की राजनीति में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। ओम प्रकाश चौटाला के निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है। उनके निधन से न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
03:09 PM, 20-Dec-2024
सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था जन्म
ओम प्रकाश चौटाला का जन्म एक जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम रहे। दो दिसंबर 1989 को चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। 12 जुलाई 1990 को चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद को शपथ ली थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को दो माह में ही पद से हटा दिया गया था। हालांकि चौटाला को भी पांच दिन बाद ही पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। 22 अप्रैल 1991 को तीसरी बार चौटाला ने सीएम पद संभाला। लेकिन दो हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:58 PM, 20-Dec-2024
सिरसा से तेजाखेड़ा के लिए रवाना हुए विधायक अर्जुन चौटाला
डबवाली रोड स्थित इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला के आवास गमगीन माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पौते व रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला अपने परिवार के साथ आवास पर मौजूद रहे। रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला ने नम आंखों से बताया कि कि दादा जी को सांस की दिक्कत थी। कई दिनों से बीमार थे। गुर्दे में दिक्कत बताई गई थी। इसके बाद वह घर से तेजाखेड़ा फार्म हाउस के लिए रवाना हो गए। तेजाखेड़ा फार्म हाउस पर आगामी रस्मों को लेकर व्यवस्था की जाएगी।
02:49 PM, 20-Dec-2024
गांव चौटाला में आज भी डबवाली की राजनीति का केंद्र है पुश्तैनी आवास
सिरसा के गांव चौटाला में आज भी पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का पैतृक आवास राजनीति का केंद्र है। जहां पर पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने राजनीतिक जीवन को शुरू किया और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने बचपन गुजरा। इसी घर से ओमप्रकाश चौटाला ने राजनीति की शिक्षा ग्रहण की थी और चौधरी देवीलाल की विरासत को आगे बढ़ाया था। आज डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की बहन रहती है। पुश्तैनी मकान में आज भी पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की यादों को संभाल कर रखा हुआ है।
02:43 PM, 20-Dec-2024
आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने दुख जताया
चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा की राजनीति में लंबा संघर्ष किया। उन्होंने चौधरी देवीलाल की विरासत को संभाला और आगे बढ़ाया। प्रभु से मेरी प्रार्थना है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहने की ताकत दे।
02:23 PM, 20-Dec-2024