फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No trace of the innocent child thrown into the Yamuna even on the third day.

Agra News: यमुना में फेंकी गई मासूम का तीसरे दिन भी सुराग नहीं

Mon, 17 Aug 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
No trace of the innocent child thrown into the Yamuna even on the third day.
आगरा। सिकंदरा के गांव नेरे (बादाम गढ़ी) में पिता ने यमुना में फेंकी 11 माह की बेटी का तीसरे दिन भी पता नहीं चला। उधर पुलिस का कहना है कि आरोपी रिंकू उर्फ चंद्रवीर से कई घंटे पूछताछ की। उसने एक ही बात बोली। पत्नी उससे प्यार नहीं करती। बेटी भी उसकी नहीं है। उसे किसी तरह का अफसोस नहीं था।
विज्ञापन


रिंकू ने शुक्रवार दोपहर बाजार से खरीदारी कराने का बहाना किया। इसके बाद बाइक पुल पर रोक दी। फोटो खींचने के बहाने बेटी को लेकर यमुना में फेंक दिया। पत्नी को भी फेंक रहा था लेकिन वह रेलिंग पकड़ कर लटक गई और राहगीरों ने उसे बचा लिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी पत्नी पर शक करता था। बच्ची की तलाश में गोताखोर लगाए हैं। मायके वालों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें रिंकू, उसके भाई ओमवीर, पिता नारायण सिंह और सास को नामजद किया है। रिंकू पर हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed