{"_id":"6a81f19e7cf104e3730cde29","slug":"kanwariya-dies-tragic-death-in-road-accident-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़िए के साथ दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने युवक को राैंदा, माैके पर ही माैत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़िए के साथ दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने युवक को राैंदा, माैके पर ही माैत; परिवार में मचा कोहराम
Sun, 16 Aug 2026 11:02 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:02 PM IST
सार
भीषण टक्कर में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक अजीत कुमार अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ लेने के लिए निकले खंदौली के एक युवक की सिकंदराराऊ क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। जैतपुर गांव के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार कार ने अजीत कुमार की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे अजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। खंदौली थाना क्षेत्र के हाजीपुर खेड़ा गांव निवासी अजीत कुमार शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे लगभग दस लोगों के समूह के साथ कांवड़ लेने के लिए निकले थे।
सभी लोग बाइकों पर सवार होकर सिकंदराराऊ की ओर जा रहे थे। रात करीब आठ बजे जब वे जैतपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने अजीत की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक अजीत कुमार अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो छोटे भाई हैं। परिवार की पूरी आर्थिक जिम्मेदारी अजीत के कंधों पर थी। बेटे की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे गहरे सदमे में हैं। जैसे ही अजीत की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। कांवड़ लेने के लिए अजीत के साथ गया समूह भी बिना कांवड़ लिए ही वापस घर लौट आया।