{"_id":"6a81f2d9208ac22a620ae7dc","slug":"young-man-attempts-self-immolation-at-achhnera-police-station-in-agra-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: थाने में फरियादी ने खुद पर उड़ेला ज्वलनशील पदार्थ, पुलिसकर्मियों ने बचाया; सुनवाई न होने से था आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: थाने में फरियादी ने खुद पर उड़ेला ज्वलनशील पदार्थ, पुलिसकर्मियों ने बचाया; सुनवाई न होने से था आहत
Sun, 16 Aug 2026 11:02 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:02 PM IST
सार
युवक के खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलता देख पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से ज्वलनशील पदार्थ छीनकर उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के अछनेरा थाना परिसर में रविवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक फरियादी ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को बचा लिया।
घटना रविवार शाम लगभग 7 बजे की है। कस्बा अछनेरा निवासी पीड़ित पवन सिंह अपने भाइयों अशोक और नवीन के साथ थाने पहुंचा। पवन सिंह का आरोप है कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। इसी से क्षुब्ध होकर उसने थाने के अंदर अचानक अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया और माचिस से आग लगाने की कोशिश की। यह देख पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से ज्वलनशील पदार्थ छीनकर उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया।
घर के पास बोर्ड लगाने का है विवाद
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मनोनीत सभासद मनोज कुशवाहा पीड़ित के घर के पास जबरन अपना बोर्ड लगावा रहे हैं, जिससे उसकी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान छिप जाती है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। बताया गया है कि गत 9 जुलाई को भी दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें पुलिस ने पवन सिंह व एक अन्य को धारा 151 के तहत पाबंद कर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
वहीं, मनोनीत सभासद मनोज कुशवाहा का कहना है कि उन्होंने अपनी पैतृक दुकान के सामने ही बोर्ड लगाया है, जिसका पवन और उसका परिवार बेवजह विरोध कर रहा है। उन्होंने इस संबंध में पहले ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई हुई है।
विवाद बोर्ड लगाने को लेकर था। सभासद ने अपनी दुकान के आगे बोर्ड लगाया है। लेकिन, थाना परिसर के अंदर इस तरह ज्वलनशील पदार्थ डालकर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करना गलत है। पीड़ित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। -शैलेन्द्र सिंह, एसीपी अछनेरा