{"_id":"6a81f73563d5f115e2018c57","slug":"kailash-fair-organized-in-agra-on-third-monday-of-sawan-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kailash Mela 2026: कैलाश मेले का शुभारंभ, आज उमड़ेगा श्रद्धालुओं का हुजूम; शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kailash Mela 2026: कैलाश मेले का शुभारंभ, आज उमड़ेगा श्रद्धालुओं का हुजूम; शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव
Mon, 17 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:01 AM IST
सार
सावन के तीसरे सोमवार पर कैलाश महादेव मंदिर में भव्य मेला लगेगा। इस दाैरान मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा।
विज्ञापन
कैलाश मेला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ऐतिहासिक कैलाश महादेव मंदिर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लगने वाले मेले का रविवार को पूरन डाबर, राकेश गर्ग, पीके गुप्ता, बृजेश तिवारी, राकेश बंसल और नीरज अग्रवाल ने उद्घाटन किया। मंदिर के महंत सुभाष गिरी, दिलीप गिरी, चंद्रकांत गिरी, राजकुमार गिरी और अमन गिरी सहित अन्य महंतों ने मंत्रोच्चारण किया। इसके बाद
अतिथियों ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया और सामूहिक आरती की।
महंत गौरव गिरि ने बताया कि मेले में भीड़ को देखते हुए कैलाश मंदिर में प्रवेश और निकासी की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। मंदिर के पांच द्वारों में से एक द्वार कांवड़ियों के प्रवेश के लिए रहेगा, जबकि दो द्वार निकासी और दो द्वार दर्शनार्थियों के प्रवेश के लिए निर्धारित किए गए हैं। बताया कि कैलाश मेले के कारण इस बार नाग पंचमी पर मंदिर में पूजन नहीं होगा। हालांकि शहर के अन्य शिवालयों में सोमवार को नाग पंचमी पर भगवान शिव के पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।