फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers sit-in protest against encroachment continues for seventh day

Agra News: अतिक्रमण के विरोध में धरना सातवें दिन भी जारी, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश; प्रशासन को दी चेतावनी

Sun, 16 Aug 2026 11:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 16 Aug 2026 11:03 PM IST
सार

अतिक्रमण के खिलाफ शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
Villagers sit-in protest against encroachment continues for seventh day
प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान नहीं लेने से ग्रामीणों में रोष है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के बरहन कस्बे के शिव मंदिर प्रांगण में अतिक्रमण के विरोध में चल रहा धरना रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। सात दिनों से लगातार चल रहे इस धरने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समस्या समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक पूरा माहौल बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। यह जयघोष प्रशासन के प्रति उनके बढ़ते असंतोष को दर्शाता है। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान द्वारा प्रशासन को दी गई दो दिन की समय सीमा, जो 15 अगस्त को समाप्त हो गई है, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन


यूनियन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर दो दिन के भीतर मंदिर को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, तो आगरा और अलीगढ़ मंडल के किसानों को लाकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि मंदिर प्रांगण से अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए। वे प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और समस्या का समाधान निकालने की अपेक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed