{"_id":"6a821c13b7bc162f190c6cf5","slug":"vehicles-to-the-rear-people-to-the-fore-sector-15s-v-4-road-to-become-a-street-for-people-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1097986-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गाड़ियां पीछे, लोग आगे... सेक्टर-15 की वी-4 सड़क बनेगी स्ट्रीट फॉर पीपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गाड़ियां पीछे, लोग आगे... सेक्टर-15 की वी-4 सड़क बनेगी स्ट्रीट फॉर पीपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-15 की वी-4 सड़क को लोगों के लिए बेहतर और आकर्षक स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम इस सड़क को स्ट्रीट फॉर पीपल के तौर पर विकसित करेगा। परियोजना के लिए चौथी बार लगाए गए 9 करोड़ 39 लाख रुपये के टेंडर में दो कंपनियों ने बिड भरी है। दोनों कंपनियां चंडीगढ़ से बाहर की हैं। पहले तीन बार टेंडर लगाने के बावजूद कोई कंपनी सामने नहीं आई थी।
अब दोनों कंपनियों की ओर से जमा दस्तावेजों की वैल्यूएशन कमेटी जांच करेगी। योग्य पाए जाने पर फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। इसमें लोएस्ट वन रहने वाली कंपनी को टेंडर अलॉट किया जाएगा। संबंधित कंपनी को परियोजना एक साल में पूरा करना होगा।
पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों को मिलेगी प्राथमिकता
प्रोजेक्ट का उद्देश्य सेक्टर-15 की वी-4 सड़क को ऐसा स्वरूप देना है, जहां पैदल और नॉन-मोटराइज्ड वाहनों से चलने वालों को अधिक सुविधाएं मिलें। सड़क पर हैवी और मीडियम वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। केवल लाइट मोटर वाहन अधिकतम 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। मीडियम वाहनों को वी-4 सड़क के आसपास पार्क करने की भी अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
44 फीट की सड़क होगी 32 फीट
सेक्टर-15-14 लाइट पाॅइंट से सेक्टर-16-15 लाइट पाॅइंट तक वी-4 सड़क वर्तमान में तीन लेन में 44 फीट चौड़ी है। इसे स्ट्रीट फॉर पीपल के तहत दो लेन यानी 32 फीट किया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ छह-छह फीट जगह नॉन-मोटराइज्ड वाहनों के लिए विकसित की जाएगी। रोड बर्म पर चार से छह फीट का फुटपाथ बनाया जाएगा।
सड़क पर बस, ट्रक, ट्रैक्टर और मीडियम वाहन नहीं चल सकेंगे। पैदल चलने वालों के लिए बेंच लगाई जाएंगी और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। निगम को उम्मीद है कि इससे सेक्टर-15 मार्केट आने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिलेगा और यह क्षेत्र शहर के साथ बाहरी राज्यों के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है।
कोट...
सेक्टर-15 की वी-4 सड़क को स्ट्रीट फॉर पीपल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 9.39 करोड़ रुपये के टेंडर में दो कंपनियां आई हैं। परियोजना शहर और आसपास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। -संजय अरोड़ा, चीफ इंजीनियर, नगर निगम