फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Tricolour fluttered proudly; Chandigarh resonated with the resolve for development.

Chandigarh News: शान से लहराया तिरंगा, विकास के संकल्प से गूंजा चंडीगढ़

Mon, 17 Aug 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The Tricolour fluttered proudly; Chandigarh resonated with the resolve for development.
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। परेड में चंडीगढ़ पुलिस, सशस्त्र बलों, एनसीसी कैडेट्स और अन्य दलों ने मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड पहुंचने से पहले प्रशासक ने बोगनविलिया गार्डन स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। समारोह में मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रशासक ने विकसित भारत-2047 के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने स्कूली शिक्षा, कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य सेवाओं और नागरिक-केंद्रित सुशासन के क्षेत्र में चंडीगढ़ की उपलब्धियां गिनाईं। स्वच्छ और हरित शहर की दिशा में इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित क्षेत्र, साइकिल ट्रैक और डड्डूमाजरा कचरा डंप साइट के सफल निस्तारण का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और नागरिक अपने कर्तव्यों को राष्ट्रीय हित से जोड़कर विकास को जन-आंदोलन बनाएं। प्रशासक ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों, वीर नारियों, युद्ध आश्रितों तथा युद्ध में दिव्यांग हुए जवानों से भी मुलाकात की।
37 लोगों को प्रशंसा प्रमाणपत्र
लोक सेवाओं, कला एवं संस्कृति, सामाजिक सेवाओं और खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशासन के कर्मचारियों और आम जनता के 37 व्यक्तियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र दिए गए। चंडीगढ़ पुलिस के 22 कर्मियों को विशिष्ट/मेधावी सेवाओं के लिए प्रशासक पुलिस पदक प्रदान किए गए। एक पुलिस कर्मचारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

महिला पुलिस बनी सर्वश्रेष्ठ दल
परेड में चंडीगढ़ पुलिस (महिला) को ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ दल की ट्रॉफी मिली। पुलिस श्रेणी में चंडीगढ़ पुलिस महिला प्रथम और पंजाब पुलिस पुरुष द्वितीय रहे। सिविल डिफेंस प्रथम और फायर ब्रिगेड द्वितीय रहे। एनसीसी आर्मी विंग (गर्ल्स) प्रथम रही। स्कूल बैंड में सेक्रेड हार्ट स्कूल-26 और सांस्कृतिक कार्यक्रम में नया भारत, विकसित भारत ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed