फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 emergency beds reserved for staff at PGI.

Chandigarh News: पीजीआई में कर्मचारियों के लिए इमरजेंसी में 12 बेड आरक्षित

Mon, 17 Aug 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
12 emergency beds reserved for staff at PGI.
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीजीआई ने संस्थान के मरीजों और कर्मचारियों के लिए कई अहम सुविधाओं की घोषणा की। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीजीआई कर्मचारियों और उनके निकट संबंधियों के लिए इमरजेंसी में 12 बेड आरक्षित किए जाने की घोषणा की गई। पीजीआई प्रशासन के अनुसार इस सुविधा को आगे कार्डियक सेंटर में भी मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


निदेशक प्रो. लाल ने बताया कि उम्मीद है प्रधानमंत्री दोबारा पीजीआई आएंगे और मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। लक्ष्य अगले वर्ष तक एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने का है। निदेशक ने 1992 से लंबित करीब 1200 पदोन्नतियों के समाधान को कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं, लॉन्ड्री कर्मचारियों के काम को आसान बनाने के लिए नए उपकरण उपलब्ध कराने और मानसून में 300 पौधे लगाने की पहल की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed