फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illicit liquor was being sold without a license; 1,814 bottles seized.

Chandigarh News: बिना लाइसेंस बेची जा रही थी अवैध शराब, 1814 बोतलें बरामद

Mon, 17 Aug 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Illicit liquor was being sold without a license; 1,814 bottles seized.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ आबकारी एवं कराधान विभाग ने मौली जागरां के सुंदर नगर में बिना लाइसेंस चल रहे अवैध शराब बिक्री केंद्र पर छापा मारकर 1814 बोतलें शराब बरामद की हैं। कार्रवाई आबकारी निदेशक एवं डीसी निशांत यादव और आबकारी अधिकारी प्रद्युम्न सिंह की निगरानी में हुई। आबकारी कराधान निरीक्षक शावीन जैन ने सूचना के आधार पर छापेमारी की। मौके पर टिन शेड में अवैध रूप से शराब बिक्री केंद्र संचालित मिला। यहां से रॉयल जनरल की 960, टैंगो संतरा की 750, रॉयल स्टैग की 96, आइकोनिक व्हाइट की चार और ऑल सीजन की चार बोतलें जब्त की गईं। आरोपी के खिलाफ थाना मौली जागरां में आबकारी अधिनियम की धारा 61-1-14 और बीएनएस की धारा 223/आईपीसी की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed