सब्सक्राइब करें

Live

Bihar Board 12th Result OUT: बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% अभ्यर्थी पास, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं अव्वल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Mon, 23 Mar 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Board Inter Result Released: बिहार बोर्ड ने आज, 23 मार्च को कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है, जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Bihar Board 12th Result 2026 Declared: Check BSEB Inter Scorecard Direct link how to Download Marksheet
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:25 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: विज्ञान संकाय में 87.46% अभ्यर्थी सफल

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के विज्ञान संकाय में कुल 6,14,710 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 3,67,798 छात्र और 2,46,912 छात्राएं थीं। परिणाम के अनुसार 3,04,307 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 2,27,694 द्वितीय श्रेणी और 5,608 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल मिलाकर 5,37,609 छात्र सफल हुए, जिससे इस संकाय का पास प्रतिशत 87.46% रहा।
 
02:21 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result: कला संकाय में 82.76% रहा पास प्रतिशत

कला संकाय में कुल 6,61,610 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 2,46,819 छात्र और 4,14,791 छात्राएं शामिल थीं। इनमें से 1,96,811 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 2,75,455 द्वितीय श्रेणी और 75,271 तृतीय श्रेणी में पास हुए। इस तरह कुल 5,47,537 परीक्षार्थी सफल रहे और पास प्रतिशत 82.76% दर्ज किया गया।
02:17 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Topper List 2026: कॉमर्स के टॉपर्स

BSEB 12th Topper List 2026: कॉमर्स के टॉपर्स

पद अंक प्रतिशत छात्र का नाम जिला
1 480 96.00% अदिति कुमारी पटना
2 476 95.20% माही कुमारी पटना
3 475 95.00% निशिका श्री पटना
4 474 94.80% मानवी कुमारी वैशाली
4 474 94.80% श्रेया कुमारी नवादा
5 472 94.40% वरीशा नौशाद पटना
5 472 94.40% हर्षिका पटना
02:14 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Arts Topper List 2026: आर्ट्स के टॉपर्स

आर्ट्स के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

 

पद अंक प्रतिशत छात्र का नाम जिला
1 479 95.80% निशु कुमारी गया
2 478 95.60% सिद्धि शिखा सीतामढ़ी
2 478 95.60% चंद्रदीप कुमार लखीसराय
2 478 95.60% एमडी लकी अंसारी पूर्णिया
3 477 95.40% नसरीन प्रवीण पश्चिमी चंपारण
3 477 95.40% साजिया अंसारी नालंदा
3 477 95.40% निसु कुमारी दरभंगा
3 477 95.40% आदर्श सहरसा
4 476 95.20% अमृता कुमारी सिवान
4 476 95.20% स्वीटी कुमारी दरभंगा
5 475 95.00% बीबी असराना अररिया
5 475 95.00% रौशनी कुमारी सारण
5 475 95.00% मनीष कुमार दरभंगा
02:09 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: लड़कियों के मारी बाजी

इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा, जिसमें 86.23% लड़कियां सफल हुईं। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 84.09% दर्ज किया गया, जिससे साफ है कि इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
 
02:05 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Topper List 2026: विज्ञान के टॉपर्स

BSEB 12th Topper List 2026: विज्ञान के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

 

रैंक अंक प्रतिशत छात्र का नाम जिला
1 481 96.20% आदित्य प्रकाश अमन समस्तीपुर
2 479 95.80% साक्षी कुमारी सीतामढ़ी
2 479 95.80% सपना कुमारी नवादा
3 478 95.60% अनामिका कुमारी बेगूसराय
4 476 95.20% सत्यम कुमार दरभंगा
5 475 95.00% पलक कुमारी मुजफ्फरपुर

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
02:01 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: टॉपर्स में छात्राओं का दबदबा

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में तीनों संकाय को मिलाकर टॉप 5 मेधा सूची में कुल 26 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई है, जिनमें 19 छात्राएं शामिल हैं। इस साल भी छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने टॉपर्स लिस्ट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। कुल मिलाकर इस बार का पास प्रतिशत 85.19% रहा, जो अच्छे परिणाम का संकेत देता है।
 
01:55 PM, 23-Mar-2026

BSEB: विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश अमन ने किया टॉप

BSEB: विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश अमन ने किया टॉप - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञान संकाय में समस्तीपुर जिले के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) हासिल कर टॉप किया है। वहीं, वाणिज्य संकाय में सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है।
01:53 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: देखें पास प्रतिशत और टॉपर्स डिटेल्स

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा। छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 86.23% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% दर्ज किया गया।

स्ट्रीम वाइज प्रदर्शन में आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है, वहीं विज्ञान (Science) में छात्र टॉपर रहा। बोर्ड ने कुल 26 टॉपर्स के नाम घोषित किए हैं, जिनमें 19 छात्राएं शामिल हैं, जो उनके शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।
 
01:48 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result OUT: आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने मारी बाजी

बोर्ड ने तीनों संकायों का परिणाम जारी कर दिया है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.19% रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23% है। वहीं, छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed