Jiah Khan Case Verdict Live: फैसला आने के बाद सूरज पंचोली ने बांटी मिठाई, जरीना वहाब बोलीं- सत्यमेव जयते
{"_id":"644b3a62137d0c39e405d4ea","slug":"jiah-khan-suicide-case-verdict-against-sooraj-pancholi-know-all-details-about-this-case-2023-04-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jiah Khan Case Verdict Live: फैसला आने के बाद सूरज पंचोली ने बांटी मिठाई, जरीना वहाब बोलीं- सत्यमेव जयते","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fri, 28 Apr 2023 05:24 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 28 Apr 2023 05:24 PM IST
खास बातें
Jiah Khan Suicide Case Verdict Live News in Hindi: 3 जून 2013 को जिया खान की मौत की खबर सुन सभी लोग सन्न रह गए थे। अभिनेत्री की मां ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में सूरज पंचोली को कोर्ट ने बरी कर दिया है।
विज्ञापन
जिया खान, सूरज पंचोली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:23 PM, 28-Apr-2023
सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे पंचोली
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिया खान की मौत के मामले में बरी होने के बाद सूरज पंचोली मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने जाएंगे।04:03 PM, 28-Apr-2023
बेटे के रिहा होने पर बोलीं जरीना वहाब
बेटे के रिहा होने पर मां जरीना ने कहा, 'आखिरी में...सत्यमेव जयते...ईश्वर महान है। मुझे हमेशा हमारी न्यायपालिका पर सबसे ज्यादा भरोसा था। अब इसे और मजबूत किया गया है। मेरे बेटे के लिए ये 10 साल की यातना, आघात और कलंक हैं। इस केस के चलते सूरज के हाथ से बहुत काम चला गया। वो आखिरकार एक सामान्य जीवन जी सकता है, लेकिन जो 10 साल उसने गंवाए हैं, उसे कौन लौटाएगा?'
विज्ञापन
01:14 PM, 28-Apr-2023
फैसले के बाद सूरज पंचोली का रिएक्शन
जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली बरी हो गए हैं। जिसके बाद पहली बाद उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर रिएक्शन दिया है। अभिनेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है- सच की हमेशा जीत होती है। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला और दिल वाली इमोजी भी बनाई है।01:02 PM, 28-Apr-2023
हाईकोर्ट जाएंगी राबिया खान
जिया खान की मां ने कहा, 'मैं एक बात कहूंगी कि आज आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला खत्म हुआ है, लेकिन सवाल यह है कि मेरी बच्ची की मौत कैसे हुई? इसलिए मौत के कारण का अब तक पता नहीं लग पाया है। मैंने शुरू से कहा है कि यह हत्या का मामला है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वे हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती देंगी, उन्होंने कहा- 'हां, क्यों नहीं।'#WATCH | The charge of abetment to suicide has gone. But how did my child die? This is a case of murder...will approach the high court: Rabia Khan, Jiah Khan's mother on Sooraj Pancholi acquitted of abetment charges in suicide case pic.twitter.com/8RA7fhbPDY
— ANI (@ANI) April 28, 2023
12:37 PM, 28-Apr-2023
सीबीआई अदालत के जज ने कोर्ट में क्या कहा
जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई अदालत के जज एएस सैय्यद ने कहा, 'सबूतों की कमी के कारण यह अदालत सूरज पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकती है, इसलिए बरी किया जाता है।'12:35 PM, 28-Apr-2023
बरी हुए सूरज पंचोली
जिया खान की आत्महत्या मामले में बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के खिलाफ आज मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सूरज पंचोली को सुसाइड नोट में लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से भी अभिनेता बरी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:27 PM, 28-Apr-2023
जिया खान की मां ने दायर की अर्जी
जिया खान की मां राबिया ने अपने वकील के जरिये अर्जी दायर की है। अर्जी में कहा गया है कि फर्स्ट इंफॉर्मेट एविडेंस में मृतक के साथ रिलेशनशिप के दौरान आरोपी के फिजिकल और मेंटल दुर्व्यवहार को हाईलाइट करता है, जो क्लियरली आरोपी की हिंसक प्रकृति को बयां करता है, जिसे गवाह मेनका हरिसिंघानी द्वारा सपोर्ट किया गया था, हालांकि वह बाद में विरोधी हो गई थीं।
11:59 AM, 28-Apr-2023
जिया ने कहा- तुमने मेरे सपने तोड़ दिए
जिया खान ने अपने लेटर में लिखा, 'मुझे नहीं पता कि मैं तुमसे यह कैसे कहूं लेकिन मैं अब भी कह सकती हूं क्योंकि मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मैं पहले ही सब कुछ खो चुकी हूं, अगर आप इसे पढ़ रहे हैं तो हो सकता है कि मैं पहले ही जा चुकी हूं या जानेवाली हूं। मैं अंदर से टूट चुकी हूं। आप यह नहीं जानते होंगे लेकिन आपने मुझे इस हद तक प्रभावित किया कि मैं आपसे प्यार करने में खुद को खो बैठी। फिर भी तुमने मुझे रोज सताया। इन दिनों मुझे कोई लाइट नहीं दिखती मैं जागना नहीं चाहती। एक वक्त था जब मैंने अपनी लाइफ और फ्यूचर तुम्हारे साथ देखती थी, लेकिन तुमने मेरे सपनों को चकनाचूर कर दिया।'
11:34 AM, 28-Apr-2023
जरीना वहाब भी पहुंचीं कोर्ट
बेटे सूरज पंचोली के केस में फैसला सुनने और उनको सपोर्ट करने के लिए अभिनेता की मां जरीना वहाब भी कोर्ट पहुंची हैं।#WATCH | Sooraj Pancholi reached Mumbai court with mother Zarina Wahab for the verdict in Jiah Khan suicide case pic.twitter.com/zmtMlXbouv
— ANI (@ANI) April 28, 2023
11:26 AM, 28-Apr-2023