सब्सक्राइब करें

Live

Haryana Board Results: 10वीं में 16 परीक्षार्थियों ने प्रथम 3 स्थान हासिल किया, तीन साल में सबसे खराब प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 14 May 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 2,78, 334 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। पिछले वर्ष बोर्ड का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 92.49 प्रतिशत रहा था।

Board of School Education Haryana Class 10 Exam Results to be Released
फतेहाबाद में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद खुशी मनाते हुए विद्यार्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:34 PM, 14-May-2026

कैथल में किसान की बेटी मानसी ने प्रदेश में पाया तीसरा स्थान, डॉक्टर बनने का है सपना

कैथल के गांव देबन के एक साधारण किसान परिवार की बेटी मानसी ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया है। मानसी ने कुल 500 अंकों में से 497 अंक प्राप्त किए। मानसी ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से पूरी तरह दूरी बना ली थी।

परीक्षा के दिनों में वह रोजाना करीब 8 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। कठिन विषयों को समझने के लिए उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विशेष टाइम-टेबल तैयार किया था। मानसी केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि घर के कामों में भी अपनी मां का हाथ बंटाती हैं। पूरे साल के दौरान उन्होंने कभी भी अपनी पढ़ाई को प्रभावित नहीं होने दिया। वह रोजाना घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के साथ-साथ हर दिन कम से कम 3 घंटे सेल्फ-स्टडी के लिए जरूर निकालती थीं। 
12:41 PM, 14-May-2026

प्रदेशभर में 16 परीक्षार्थियों ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए

उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (रि-अपीयर) का परिणाम 47.64 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 3,957 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,885 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से अनुक्रमांक/पंजीकरण नम्बर अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा।

उन्होंने आगे बताया कि प्रदेशभर में 16 परीक्षार्थियों ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए हैं, जिसमें आदर्श वरिष्ठ मा.वि., मिरान, भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 498 अंको के साथ चार परीक्षार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, इनमें छात्रा रोनक, बीएसएम व.मा.वि., बिगोवा, चरखी-दादरी, खुशी,एनसीवीएम हाई स्कूल, पुठी समैन, हिसार, अंतु, स्वामी विवेकानंद व.मा.वि., खेड़ी जालब, हिसार व  छात्र दीपांशु, बाला जी व.मा.वि., भुंगरका, महेन्द्रगढ़ शामिल हैं।

497 अंको के साथ 11 परीक्षार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है, जिसमेंं रा.व.मा.वि., शाहपुर तुर्क, सोनीपत के छात्र काव्यांश, टैगोर व.मा.वि., रावत खेड़ा रोड़ मंगाली, हिसार की छात्रा दीक्षा, श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा साक्षी, पिंक सीटी हाई.स्कूल, बिसला, फतेहाबाद की छात्रा आरजु, आर्यवर्त व.मा.वि., देवबन, कैथल की छात्रा मानशी, होली व.मा.वि., सिवानी मंडी, भिवानी की छात्रा आशु, मॉडर्न शिक्षा सदन, देहरा, पानीपत के छात्र मनुराज, बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा सकोमल, रा.व.मा.वि.,सुंडाना, रोहतक की छात्रा गीता, आर्य हाई स्कूल, मंढ़ोली कलां, भिवानी की छात्रा महक एवं महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना, जीन्द के छात्र वंश देव शामिल हैं।
12:35 PM, 14-May-2026

अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं परिणाम

उन्होंने आगे बताया कि यह परिणाम आज सायं से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाऊनलोड भी किया जा सकेगा। उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 4,556 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 3,190 पास हुए।

स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में संचालित करवाई गई सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा-2026 (फ्रैश, रि-अपीयर, अंक सुधार एवं अतिरिक्त विषय) विषय परीक्षा का परिणाम भी आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
12:29 PM, 14-May-2026

दसवीं कक्षा में चरखी दादरी जिला टॉप, नूंह सबसे नीचले पायदान पर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02 फीसदी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,76,640 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 2,47,860 उत्तीर्ण हुए तथा 6,201 परीक्षार्थियों का परिणाम एसेंशियल रिपीट रहा अर्थात ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी।

इस परीक्षा में 1,33,530 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,22,367 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 91.64 रही, जबकि 1,43,110 छात्रों में से 1,25,493 पास हुए,  इनकी पास प्रतिशतता 87.69 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 3.95 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 87.23 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 92.45 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 90.25 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 87.94 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला जिला चरखी दादरी प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर जीन्द, तीसरे स्थान पर महेन्द्रगढ़ तथा जिला नूंह सबसे नीचले पायदान पर रहा।
12:27 PM, 14-May-2026

10वीं कक्षा का सबसे खराब प्रदर्शन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 89.6 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। हालांकि, पिछले तीन साल के आंकड़ों पर गौर करें तो यह 10वीं कक्षा का सबसे खराब प्रदर्शन है। परिणाम जारी होते ही एक साथ लाखों छात्रों द्वारा चेक करने के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश (ठप्प) हो गई, जिससे परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
12:24 PM, 14-May-2026

डीएलएड (रि-अपीयर/मर्सी चांस) फरवरी/मार्च-2026 का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

डीएलएड परीक्षा में कुल 5315 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2023-25 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 62.50 प्रतिशत रहा। प्रवेश वर्ष 2023-25 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 81.76 प्रतिशत रहा। प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 65.13 प्रतिशत रहा। छात्र-अध्यापकों की प्रदर्शन पत्रक शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:24 PM, 14-May-2026

हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेंडरी (फ्रेश/रि-अपीयर/सी०टी०पी०) परीक्षा परिणाम जारी

सैकेंडरी (फ्रेश) परीक्षा का परिणाम 11.17 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 5,772 परीक्षार्थी प्रविष्ठ, जिनमें 645 उत्तीर्ण हुए। फ्रैश छात्र 3,519 प्रविष्ठ हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 11.05 रही। फ्रैश छात्रा 2,253 प्रविष्ठ हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 11.36 रही। इस परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों की अपेक्षा 0.31 प्रतिशत अधिक पास प्रतिशतता हासिल की। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की पास प्रतिशतता 12.01 व शहरी क्षेत्र की पास प्रतिशतता 10.00 रही।
12:20 PM, 14-May-2026

12वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद दो बार क्रैश हुई थी वेबसाइट

बुधवार को बोर्ड मुख्यालय में अधिकारियों ने परीक्षा परिणाम जारी करने संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट दो बार क्रैश हो गई थी जिसके कारण करीब चार से पांच घंटे तक वेबसाइट पूरी तरह ठप रही। बताया गया कि लाखों विद्यार्थियों द्वारा एक साथ परीक्षा परिणाम देखने के प्रयास के कारण वेबसाइट पर अधिक दबाव बढ़ गया था।
12:12 PM, 14-May-2026

Haryana Board Results: 10वीं में 16 परीक्षार्थियों ने प्रथम 3 स्थान हासिल किया, तीन साल में सबसे खराब प्रदर्शन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा वीरवार दोपहर एक बजे दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed