सब्सक्राइब करें

Bareilly Viral Video: बरेली में 50 फीट ऊंचाई तक हवा में उड़े नन्हे अंसारी, मक्का के खेत में गिरे; बताई आपबीती

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 14 May 2026 01:46 PM IST
सार

Bareilly Viral Video News: बरेली जिले में बुधवार को आई तेज आंधी ने तबाही मचा दी। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि भमोरा इलाके में नन्हे अंसारी टिनशेड के साथ हवा में उड़ गए और खेत में जाकर गिरे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में घायल नन्हे अंसारी ने आपबीती बताई है। 

विज्ञापन
bareilly viral video man flying with tin shed in storm
आंधी में उड़े नन्हे अंसारी - फोटो : अमर उजाला

बरेली जिले में बुधवाई को आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। भमोरा इलाके में नन्हे अंसारी नामक व्यक्ति टिनशेड के साथ करीब 50 फीट ऊंचाई तक हवा में उड़ गए। वह मक्का के खेत में गिरे, जिससे उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भमोरा थाना पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।

Trending Videos
bareilly viral video man flying with tin shed in storm
आंधी में उड़ा शख्स - फोटो : वीडियो ग्रैब

बबियाना गांव निवासी नन्हे अंसारी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि वह गांव के बरातघर में टेंट का सामान लेकर गए थे। इसी दौरान आंधी चलने लगी, जिससे बरातघर का टिनशेड उखड़ने लगा। उन्होंने चार-पांच अन्य लोगों के साथ टिनशेड को रोकने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bareilly viral video man flying with tin shed in storm
आंधी में उड़ा शख्स - फोटो : वीडियो ग्रैब

नन्हे के हाथ में फंसी थी रस्सी 
नन्हे ने टिनशेड में बंधी रस्सी को अपने हाथ में फंसा लिया था। आंधी इतनी तेज थी कि टिनशेड उखड़ गया और नन्हे भी उसके साथ हवा में उड़ गए। रस्सी छूटने पर वह बरातघर के पीछे मक्का के खेत में जा गिरे। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके हाथ पर प्लास्टर किया गया। उपचार के बाद वह अपने घर लौट आए हैं।

bareilly viral video man flying with tin shed in storm
घटना से सहमे नन्हे अंसारी - फोटो : संवाद

नन्हे अंसारी ने बताई आपबीती
नन्हे अंसारी ने बताया कि उन्हें हवा की इतनी तीव्रता का अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि वह खुद इस घटना से हैरान हैं। वह टिनशेड को रोकने के लिए रस्सी से हाथ में फंदा बनाकर खींच रहे थे। इसी दौरान वह टिनशेड के साथ हवा में ऊपर उठ गए। उनके अनुसार, वह करीब 50 फीट ऊपर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
bareilly viral video man flying with tin shed in storm
आंधी में उड़ा शख्स, खेत में गिरा - फोटो : वीडियो ग्रैब

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हवा में उड़ते नन्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो आंधी की भयावहता को दर्शाता है। इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। बरेली में बुधवार को आई आंधी ने कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया है। सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे टूट गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed