{"_id":"6a0583bf81cb153cd005d28c","slug":"custody-remand-granted-for-accused-involved-in-terror-incident-in-up-ats-to-conduct-interrogation-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आतंकी घटना को अंजाम देने के आरोपियों की कस्टडी रिमांड मंजूर, एनआईए कोर्ट ने दी मंजूरी; एटीएस करेगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आतंकी घटना को अंजाम देने के आरोपियों की कस्टडी रिमांड मंजूर, एनआईए कोर्ट ने दी मंजूरी; एटीएस करेगी पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 14 May 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार
आतंकी घटना को अंजाम देने के आरोपियों की कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी गई है। एनआईए कोर्ट ने मंजूरी दी। अब एटीएस दोनों से पूछताछ करेगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
एटीएस
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पाकिस्तानी एजेंट के इशारे पर आतंकी घटना को अंजाम देने के आरोपी कृष्णा मिश्रा व दानियाल अशरफ की पुलिस कस्टडी रिमांड एनआईए की विशेष कोर्ट ने मंजूर कर दी है। विशेष न्यायाधीश नीतू पाठक ने दोनों को सात दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड की मंजूरी दी है। अब एटीएस दोनों से 14 मई सुबह 11 बजे से 20 मई शाम छह बजे तक पूछताछ करेगी।
Trending Videos
एटीएस की ओर से विशेष लोक अभियोजक नागेंद्र गोस्वामी ने न्यायालय से आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से अवैध असलहे, कारतूस सहित मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए थे। इसके संबंध में उनसे गहनता से पूछताछ की जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के बैंक खाते से हुए संदिग्ध लेनदेन के संबंध में भी विस्तार से पूछताछ की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी कृष्णा मिश्रा ने पूछताछ में बताया है कि उसने शोएब व रवि कश्यप के साथ मिलकर गजरौला, अमरोहा में एक पुलिस पर गोली चलाई थी। वहीं दानियाल ने महाराष्ट्र के नारपोली पुलिस स्टेशन, भिवंडी महाराष्ट्र का वीडियो तथा नवी मुंबई स्थित आरआरएस कार्यालय की लोकेशन को पाकिस्तानी हैंडलर हम्माद को भेजा था। विशेष लोक अभियोजक की मांग पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकार कर ली।