फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

हांसी में CM ने किया ध्वजारोहण: कार्यक्रम से पहले भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज; SP-DSP भी घायल

Sat, 15 Aug 2026 09:24 AM IST
Naveen अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: Naveen Updated Sat, 15 Aug 2026 09:24 AM IST
खास बातें

Independence Day Celebration Live Updates: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ध्वजारोहण कार्यक्रम से ठीक पहले स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जीवन कुंडू हत्याकांड में न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। 

विज्ञापन
Independence Day in Hansi Live: CM Hoists Flag Amid Protests Police Lathi-Charge Demonstrators SP-DSP Injured
हांसी में पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

09:15 AM, 15-Aug-2026

हांसी में सीएम के विरोध के लिए जाते समय पुलिस ने रास्ते में रोके गए नेता

जीवन कुंडू हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर 15 अगस्त पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे किसान नेता राजीव मलिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुरेश कोथ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन की योजना को विफल करने के लिए रणनीति के तहत प्रमुख किसान व खाप नेताओं की धरपकड़ तेज कर दी है।

09:06 AM, 15-Aug-2026

हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ध्वजारोहण

हांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर ध्वजोरोहण किया। इसके बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत ‘वंदे मातरम’ गीत की शानदार प्रस्तुति भी दी।

विज्ञापन
08:59 AM, 15-Aug-2026

हांसी में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता सुरेश कोथ गिरफ्तार

08:44 AM, 15-Aug-2026

घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए लेकर जाते हुए

08:39 AM, 15-Aug-2026

हांसी में पहली बार हो रहे राज्य स्तरीय समारोह में सुरक्षा पर उठे सवाल, चेतावनी के बाद भी सुरक्षा में चूक

जीवन हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर किसान संगठन लगातार सीएम के घेराव की चेतावनी दे रहे थे। देर रात डीसी-एसपी से वार्ता के बावजूद पुलिस प्रदर्शनकारियों की रणनीति का सटीक अनुमान नहीं लगा सकी।

सुबह चौराहों पर मुस्तैदी की कमी
सुबह 6:30 बजे प्रदर्शनकारी बिना किसी बड़े अवरोध के सीधे राजकीय महाविद्यालय स्थित समारोह स्थल के नजदीक पहुंच गए। उस वक्त प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती पर्याप्त नहीं थी।

एक्शन में देरी पर उठे सवाल
प्रदर्शनकारियों के मुख्य गेट तक पहुंचने के बाद ही पुलिस अलर्ट मोड में आई और खदेड़ने की कार्रवाई शुरू की, जिससे राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सुरक्षा घेरे और खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
08:34 AM, 15-Aug-2026

दयाल सिंह कॉलोनी में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भीषण टकराव

पुलिस द्वारा समारोह स्थल से खदेड़े जाने के बाद प्रदर्शनकारी दयाल सिंह कॉलोनी के आखिरी मोड़ पर पहुंचे। वहां किसान नेता सुरेश कोथ व अन्य प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से जीवन हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का अपडेट मांगा।

बातचीत के तुरंत बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए दोबारा लाठीचार्ज किया, जिसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने जोरदार पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मिनट तक ईंट-पत्थर चलते रहे, जिसमें कई पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:31 AM, 15-Aug-2026

पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर समारोह स्थल के बाहर पहुंचे प्रदर्शनकारी

जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नहीं था, जिसका लाभ उठाते हुए प्रदर्शनकारी सीधे मुख्य समारोह स्थल के बाहर तक पहुंच गए। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए खदेड़ना शुरू किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समारोह स्थल से पीछे धकेलते हुए बरवाला रोड तक खदेड़ दिया; प्रदर्शनकारियों के इस जत्थे में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

08:26 AM, 15-Aug-2026

हांसी के सभी एंट्री प्वाइंट्स सील, जेसीआई चौक और सिसाय पुल पर लगा भीषण जाम

हांसी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर किसान संगठनों व ग्रामीणों के संभावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर सख्त नाकाबंदी कर दी है।

08:18 AM, 15-Aug-2026

CM के ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले भारी बवाल पर ग्राउंड रिपोर्ट

08:15 AM, 15-Aug-2026

हांसी में भारी पुलिस बल तैनात

टकराव के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं:-
  • जकीय महाविद्यालय रोड की तरफ जाने वाले मार्ग को सिकाए पुल के पास डंपर और पत्थर के भारी बैरिकेड्स लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
  • दयाल सिंह कॉलोनी और बरवाला रोड पर भी अतिरिक्त अवरोधक लगाकर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
  • कार्यक्रम स्थल और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed