{"_id":"6a7fe4a6cc52842597036a8e","slug":"video-video-gamata-nagara-esaesab-samata-makhayalya-ma-shana-sa-fahara-taraga-bda-ka-thhana-na-bthha-sama-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोमती नगर एसएसबी सीमांत मुख्यालय में शान से फहरा तिरंगा, बैंड की धुनों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोमती नगर एसएसबी सीमांत मुख्यालय में शान से फहरा तिरंगा, बैंड की धुनों ने बांधा समां
गोमती नगर के विभूतिखंड स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमांत मुख्यालय में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की शुरुआत सीमांत मुख्यालय परिसर में गरिमामय माहौल के बीच ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर बल के अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की रक्षा व अखंडता का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एसएसबी के 'ब्रास एवं पाइप बैंड' की शानदार प्रस्तुति रही। जवानों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति की धुनें बजाकर पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। जवानों की शानदार कदमताल और बैंड की सुमधुर धुनों ने वहां मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मियों का मन मोह लिया। इस दौरान मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।