फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Independence Day: CM Yogi hoists the flag at the Vidhan Bhavan; says we must remain vigilant against forces tr

Independence Day: विधानभवन में सीएम योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

Sat, 15 Aug 2026 10:25 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 15 Aug 2026 10:25 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित विधानभवन में ध्वजारोहण किया। समारोह में पहली बार राष्ट्रगीत का गायन हुआ और विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यमंत्री ने शहीदों और पदक विजेताओं के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Independence Day: CM Yogi hoists the flag at the Vidhan Bhavan; says we must remain vigilant against forces tr
सीएम योगी। - फोटो : ANI

विस्तार

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण किया। समारोह में पहली बार राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन हुआ, इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। हेलीकॉप्टर से विधानभवन परिसर में पुष्पवर्षा भी की गई।

विज्ञापन




ध्वजारोहण के बाद कलाकारों ने बुंदेलखंड, ब्रज और पूर्वांचल के लोकगीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और अरुणाचल प्रदेश से आए कलाकारों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने शहीदों और राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित जवानों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


https://x.com/ANINewsUP/status/2088474862524461542?s=20

भगवा पगड़ी में नजर आए योगी

समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवा पगड़ी में नजर आए। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक धोती-कुर्ता पहने दिखे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर भी ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को अराजकता और अशिक्षा से मुक्त करने के लिए देश को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश में गरीब, युवा, महिला और किसान चार प्रमुख वर्ग हैं और इनके लिए काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगे से सजा पूरा प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर में घरों, दुकानों और सरकारी-गैर सरकारी इमारतों पर तिरंगा लहराता नजर आया। चौराहों और सरकारी कार्यालयों को तिरंगे से सजाया गया। जगह-जगह ध्वजारोहण और देशभक्ति के कार्यक्रम हुए। आगरा में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली, जबकि वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर तिरंगा स्वरूप में सजाया गया।

योगी बोले- 4 करोड़ से ज्यादा रोजगार का सृजन हुआ

सीएम योगी ने कहा- सुशासन के मॉडल का प्रभाव है कि प्रदेश को पिछले 9 वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्ट मिला है। 4 करोड़ से ज्यादा रोजगार का सृजन हुआ। बड़े उद्योगों की संख्या ढाई गुना बढ़ी। 22 हजार से ज्यादा स्टार्टअप भी हो गए हैं। 9 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इंसेफ्लाइटिस जैसी संचारी बीमारियों को खत्म कर दिया गया है। स्कूलों में ड्रॉपआउट रेट 19 फीसदी से घटकर केवल 3 फीसदी बचा है। पिछले 9 साल में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइयों को उचित मानदेय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed