UP: लखनऊ में सुल्तानपुर हाईवे पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार मजदूरों की मौत; काटकर निकाली लाशें
लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र में सुल्तानपुर हाईवे पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में मजदूर ट्रॉली के नीचे दब गए थे। पुलिस, फायर सर्विस और राजमार्ग टीम ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर जिले की सीमा के पास लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र में शनिवार भोर दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोड़ने वाली हिच पिन टूटने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे की बैरिकेडिंग पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार मजदूर उसके नीचे दब गए। सभी की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंट लादकर चार मजदूर लखनऊ की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर इलिचपुर गांव निवासी पीतांबर रावत (35) चला रहे थे। उनके साथ इसी गांव के संदीप रावत (25), पवन रावत (25) और सराय नजर गांव निवासी बलराम रावत (35) सवार थे।
हिच पिन टूटते ही अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर
गोसाईंगंज क्षेत्र में अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली की हिच पिन टूट गई। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे की बैरिकेडिंग पर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे चारों मजदूर दब गए। हादसे की सूचना पर गोसाईंगंज पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक, तीन मजदूरों को सीएचसी गोसाईंगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं एक मजदूर ने केजीएमयू ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। कोठी के प्रभारी निरीक्षक दीप सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।