{"_id":"6a7ffa95d5d7968a8702108b","slug":"video-video-lkhanauu-ka-mahal-thana-thavataya-ma-pahal-bra-haaa-jhadarahanaeesapa-vakasa-kamara-panaedaya-na-faharaya-taraga-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ के महिला थाना द्वितीय में पहली बार हुआ झंडारोहण,एसीपी विकास कुमार पाण्डेय ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ के महिला थाना द्वितीय में पहली बार हुआ झंडारोहण,एसीपी विकास कुमार पाण्डेय ने फहराया तिरंगा
देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा पहली बार लखनऊ के महिला थाना द्वितीय बख्शी का तालाब में फहराया गया। सहायक पुलिस आयुक्त बख्शी का तालाब विकास कुमार पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कहा कि,ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक महिला थाना को आने वाले फरियादियों की बात सुननी है और प्रदेश सरकार के महिला शक्तिकरण अभियान को मजबूत करना है।
मामपुर बाना गांव में स्थित लखनऊ महिला थाना द्वितीय बख्शी का तालाब के नए भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर पूरे भवन को तिरंगे झंडे के साथ साथ तिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। झंडा रोहण के बाद सहायक पुलिस आयुक्त विकास कुमार पाण्डेय ने महिला थाना स्टाफ को उनके पद के समान व्यवहार और जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने का संकल्प दिलाया।
महिला थाना प्रभारी मेनका सिंह ने इस अवसर को विशेष यादगार पल बताते हुए कहा कि ,08/03/2021 से बख्शी का तालाब थाना परिसर के एक कमरे में लखनऊ महिला थाना द्वितीय बख्शी का तालाब की शुरुआत हुई। इसके बाद नए महिला थाने के भवन के लिए भवन निर्माण का काम शुरू हुआ और आज 15 अगस्त 2026 को हम यहां आजादी का 80 वां महापर्व मना रहे है।
इस मौके पर महिला थाना द्वितीय एसओ मेनका सिंह, बख्शी का तालाब प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह,महिला थाना से एस आई नेहा कुमारी,एसआई कुसम लता, एस आई अनु देवी, एस आई भानु प्रताप सिंह,महिला कॉन्सटेबल प्रिया दुबे,प्रतिभा सिंह,सरिता पाल,अलका यादव,सलमा बानो, मोहिनी गुप्ता,प्रियंका, रेनू राय, पूनम यादव,पिंकी राजपूत,सीमा कुमारी, मनुव्हाइट,
रुबे,प्रियंका,आँचल तिवारी,अमित,राहुल कुमार,रामलखन, सूर्य प्रताप सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर गायत्री के साथ आसपास के लोग स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।