फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Independence Day: Meerut Stands Still for 52 Seconds as National Anthem Echoes Across 50+ Locations

Independence Day: आज 52 सेकंड थमा शहर, रुककर गाया राष्ट्रगान, 50 से ज्यादा स्थानों पर गूंजा देशभक्ति का स्वर

Sat, 15 Aug 2026 10:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Aug 2026 10:18 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत मेरठ में 50 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ राष्ट्रगान गूंजा। सुबह 10 बजे शहरवासियों ने 52 सेकंड रुककर राष्ट्रगान में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Independence Day: Meerut Stands Still for 52 Seconds as National Anthem Echoes Across 50+ Locations
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत सामूहिक राष्ट्रगान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार सुबह मेरठ देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत सुबह ठीक 10 बजे शहर के 50 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान जहां लोग थे, वहीं 52 सेकंड के लिए रुककर राष्ट्रगान में शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को याद करना और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

विज्ञापन




50 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ गूंजा राष्ट्रगान
‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत मेरठ के प्रमुख स्थानों पर सुबह 10 बजे राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। बेगमपुल, फुटबॉल चौक, डीएन चौपला, घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, सेंट्रल मार्केट, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, उद्योग मंदिर, जेलचुंगी और कमिश्नरी चौक समेत कई स्थानों पर लोग एक साथ राष्ट्रगान में शामिल हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: ध्वजारोहण के साथ आजादी के जश्न में रंगा पश्चिमी यूपी, शहर-शहर गूंजे देशभक्ति के तराने

विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ग के लोगों ने बढ़ाया आयोजन का गौरव
इस ऐतिहासिक आयोजन में धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग, महिलाएं, छात्र-छात्राएं और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। अलग-अलग वर्गों के लोगों ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगान गाया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश दिया।

इन स्थानों पर भी गूंजा राष्ट्रगान
कंकरखेड़ा शिव चौक, ट्रांसपोर्टनगर, सदर दाल मंडी, रोहटा रोड, मोदीपुरम चौहान मार्केट, सूरजकुंड पार्क, भूमिया का पुल, सराफा बाजार, कबाड़ी बाजार, शिव चौक, खंदक बाजार, बागपत गेट, शंकर आश्रम के सामने शिवाजी रोड और भैसाली बस अड्डे समेत अन्य स्थानों पर भी राष्ट्रगान हुआ।

52 सेकंड के लिए थमा शहर, देश के नाम किया पल
सुबह 10 बजे राष्ट्रगान शुरू होते ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोग जहां थे, वहीं रुक गए। 52 सेकंड तक राष्ट्रगान के साथ जुड़कर लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष पल को देश के नाम किया। ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के माध्यम से अमर उजाला ने शहरवासियों को एक सूत्र में जोड़ते हुए देश के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed