Live
हांसी में CM ने किया ध्वजारोहण: कार्यक्रम से पहले भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज; SP-DSP भी घायल
{"_id":"6a7fd095d46618112d04f4e0","slug":"independence-day-2026-cm-to-hoist-flag-in-hansi-protest-against-event-announced-to-seek-justice-for-jeevan-2026-08-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"हांसी में CM ने किया ध्वजारोहण: कार्यक्रम से पहले भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज; SP-DSP भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 15 Aug 2026 10:00 AM IST
Naveen
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
Published by: Naveen
Updated Sat, 15 Aug 2026 10:00 AM IST
खास बातें
Independence Day Celebration Live Updates: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ध्वजारोहण कार्यक्रम से ठीक पहले स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जीवन कुंडू हत्याकांड में न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हांसी में पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:15 AM, 15-Aug-2026
हांसी में सीएम के विरोध के लिए जाते समय पुलिस ने रास्ते में रोके गए नेता
जीवन कुंडू हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर 15 अगस्त पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे किसान नेता राजीव मलिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुरेश कोथ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन की योजना को विफल करने के लिए रणनीति के तहत प्रमुख किसान व खाप नेताओं की धरपकड़ तेज कर दी है।
09:06 AM, 15-Aug-2026
हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ध्वजारोहण
हांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर ध्वजोरोहण किया। इसके बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत ‘वंदे मातरम’ गीत की शानदार प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन
08:59 AM, 15-Aug-2026
हांसी में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता सुरेश कोथ गिरफ्तार
08:44 AM, 15-Aug-2026
घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए लेकर जाते हुए
08:39 AM, 15-Aug-2026
हांसी में पहली बार हो रहे राज्य स्तरीय समारोह में सुरक्षा पर उठे सवाल, चेतावनी के बाद भी सुरक्षा में चूक
जीवन हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर किसान संगठन लगातार सीएम के घेराव की चेतावनी दे रहे थे। देर रात डीसी-एसपी से वार्ता के बावजूद पुलिस प्रदर्शनकारियों की रणनीति का सटीक अनुमान नहीं लगा सकी।
सुबह चौराहों पर मुस्तैदी की कमी
सुबह 6:30 बजे प्रदर्शनकारी बिना किसी बड़े अवरोध के सीधे राजकीय महाविद्यालय स्थित समारोह स्थल के नजदीक पहुंच गए। उस वक्त प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती पर्याप्त नहीं थी।
एक्शन में देरी पर उठे सवाल
प्रदर्शनकारियों के मुख्य गेट तक पहुंचने के बाद ही पुलिस अलर्ट मोड में आई और खदेड़ने की कार्रवाई शुरू की, जिससे राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सुरक्षा घेरे और खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सुबह चौराहों पर मुस्तैदी की कमी
सुबह 6:30 बजे प्रदर्शनकारी बिना किसी बड़े अवरोध के सीधे राजकीय महाविद्यालय स्थित समारोह स्थल के नजदीक पहुंच गए। उस वक्त प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती पर्याप्त नहीं थी।
एक्शन में देरी पर उठे सवाल
प्रदर्शनकारियों के मुख्य गेट तक पहुंचने के बाद ही पुलिस अलर्ट मोड में आई और खदेड़ने की कार्रवाई शुरू की, जिससे राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सुरक्षा घेरे और खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
08:34 AM, 15-Aug-2026
दयाल सिंह कॉलोनी में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भीषण टकराव
पुलिस द्वारा समारोह स्थल से खदेड़े जाने के बाद प्रदर्शनकारी दयाल सिंह कॉलोनी के आखिरी मोड़ पर पहुंचे। वहां किसान नेता सुरेश कोथ व अन्य प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से जीवन हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का अपडेट मांगा।
बातचीत के तुरंत बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए दोबारा लाठीचार्ज किया, जिसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने जोरदार पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मिनट तक ईंट-पत्थर चलते रहे, जिसमें कई पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
बातचीत के तुरंत बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए दोबारा लाठीचार्ज किया, जिसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने जोरदार पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मिनट तक ईंट-पत्थर चलते रहे, जिसमें कई पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:31 AM, 15-Aug-2026
पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर समारोह स्थल के बाहर पहुंचे प्रदर्शनकारी
जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नहीं था, जिसका लाभ उठाते हुए प्रदर्शनकारी सीधे मुख्य समारोह स्थल के बाहर तक पहुंच गए। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए खदेड़ना शुरू किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समारोह स्थल से पीछे धकेलते हुए बरवाला रोड तक खदेड़ दिया; प्रदर्शनकारियों के इस जत्थे में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।
08:26 AM, 15-Aug-2026
हांसी के सभी एंट्री प्वाइंट्स सील, जेसीआई चौक और सिसाय पुल पर लगा भीषण जाम
हांसी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर किसान संगठनों व ग्रामीणों के संभावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर सख्त नाकाबंदी कर दी है।
08:18 AM, 15-Aug-2026
CM के ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले भारी बवाल पर ग्राउंड रिपोर्ट
08:15 AM, 15-Aug-2026
हांसी में भारी पुलिस बल तैनात
टकराव के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं:-
- जकीय महाविद्यालय रोड की तरफ जाने वाले मार्ग को सिकाए पुल के पास डंपर और पत्थर के भारी बैरिकेड्स लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
- दयाल सिंह कॉलोनी और बरवाला रोड पर भी अतिरिक्त अवरोधक लगाकर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
- कार्यक्रम स्थल और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन