Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hisar's Jivan Kundu murder case: Police stopped the former MLA and National President of the Kundu Khap who were on their way to gherao the Chief Minister's event.
{"_id":"6a7ffc0b86c142b043038600","slug":"video-hisars-jivan-kundu-murder-case-police-stopped-the-former-mla-and-national-president-of-the-kundu-khap-who-were-on-their-way-to-gherao-the-chief-ministers-event-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार का जीवन कुंडू हत्याकांड: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का घेराव करने जा रहे पूर्व विधायक व कुंडू खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार का जीवन कुंडू हत्याकांड: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का घेराव करने जा रहे पूर्व विधायक व कुंडू खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने रोका
हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड में कार्रवाई न होने पर शनिवार सुबह हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी का घेराव करने जा रहे कुंडू खाप के नेताओं को पुलिस ने महम में रोक लिया। पूर्व विधायक बलराज कुंडू, कुंडू खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयबीरा कुंडू व अन्य 20 से 25 अन्य लोगों को पूर्व विधायक के कार्यालय में रोककर रखा गया है। बाहर पुलिस तैनात है।
कुंडू खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयबीरा कुंडू ने चार अगस्त को हिसार के सूर्या नगर में डेयरी संचालक जीवन कुंडू की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामले में नामजद आरोपियों को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मुख्य आरोपी भागे हुए हैं। परिवार कार्रवाई की मांग के लिए हिसार लघुसचिवालय के बाहर धरना दे रहा है। शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ है। वे पुलिस के अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर अपनी मांग रखना चाहते थे। सुबह छह बजे रोहतक से तीन गाड़ियों के काफिले में हांसी के लिए रवाना हु्ए लेकिन महम के शुगर मिल चौक के पास पुलिस ने नाका लगाकर रोक लिया। पूर्व विधायक बलराज कुंडू सहित 20 से 25 लोगों को उनके कार्यालय में जबरन बैठाया हुआ है। पुलिस की गाड़ी बाहर तैनात हैं। जयबीरा कुंडू ने कहा कि ऐसे हालात पहले किसी सरकार में नहीं देखे। पीड़ित परिवार को 13 दिन बाद भी न्याय नहीं मिला है। परिवार मृतक का अंतिम संस्कार तक नहीं कर सका है। लोकतंत्र में उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उधर, हिसार पुलिस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी हाथ नहीं आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।