सब्सक्राइब करें

Assembly Election Voting: असम, केरल और पुदुचेरी में बंपर वोटिंग; राज्यों में मतदान खत्म; जानिए ताजा अपडेट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: Nitin Gautam Updated Thu, 09 Apr 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Assam Kerala Puducherry Vidhan Sabha Chunav Voting, Election News Live: दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान कराए जा रहे हैं। असम में 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। तीनों प्रदेशों में मतदान से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए

Assembly Election 2026 Polling Live Assam Kerala Puducherry States Voting Percentage Bjp Congress News
चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

08:51 PM, 09-Apr-2026

तीन राज्यों में मतदान की तस्वीर साफ, पुदुचेरी सबसे आगे

विधानसभा चुनाव 2026 के तहत तीन राज्यों में मतदान के आंकड़े सामने आ गए हैं। पुडुचेरी में सबसे ज्यादा 89.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो मतदाताओं के उत्साह को दिखाता है। वहीं असम में 85.46 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि केरल में 78.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
06:42 PM, 09-Apr-2026

त्रिपुरा उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान पूरा, 79.84% वोटिंग दर्ज

त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक करीब 79.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। खराब मौसम के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ, जहां सभी 55 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया गया। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, कुल 46,142 मतदाता छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी और ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल हुआ। यह उपचुनाव भाजपा के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष बिश्व बंधु सेन के निधन के बाद कराया गया है। मतदान के दौरान मतदाता लंबी कतारों में नजर आए और बिना किसी व्यवधान के अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
06:34 PM, 09-Apr-2026

असम में रिकॉर्ड मतदान, 84.42 प्रतिशत वोटिंग के साथ चुनाव संपन्न

असम विधानसभा चुनाव में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक करीब 84.42 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो 2021 के 82.04 प्रतिशत से ज्यादा है। इस बार मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य के 35 जिलों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था, जो शाम तक चला।

इस चुनाव में कुल 126 सीटों पर मतदान हुआ, जहां 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी के लिए जोर लगा रही है। आंकड़ों के मुताबिक दलगांव में सबसे ज्यादा 94.57 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि अमरी में सबसे कम 70.40 प्रतिशत वोट पड़े। राज्यभर में 31,490 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया।
06:27 PM, 09-Apr-2026

मतदान में पुदुचेरी सबसे आगे, असम और केरल में भी अच्छी भागीदारी

देश के अलग-अलग राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच मतदान के रुझान सामने आए हैं। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पुडुचेरी में सबसे ज्यादा करीब 86.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं केरल में 75.01 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो अच्छी भागीदारी को दिखाता है। असम में मतदान प्रतिशत 70.42 के आसपास रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक यह आंकड़े अनुमानित हैं और अंतिम आंकड़ों में बदलाव संभव है। कुल मिलाकर तीनों राज्यों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, जिससे लोकतंत्र की मजबूती का संकेत मिलता है।
 
05:49 PM, 09-Apr-2026

उम्मीदवार सुरेन दैमरी को लेकर विवाद बढ़ा, एफआर की मांग तेज

असम विधानसभा चुनाव 2026 के बीच उदलगुड़ी सीट से उम्मीदवार सुरेन दैमरी को लेकर विवाद बढ़ गया है। पार्टी के एक नेता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर की मांग की है। आरोप है कि दैमरी ने पार्टी के खिलाफ बयान दिए और इस्तीफा दे दिया।
05:36 PM, 09-Apr-2026

असम में कई बूथों पर मतदान पूरा

असम के कामरूप जिले में मतदान समाप्त होने पर मतदान अधिकारियों ने ईवीएम और वीवीपैट को सील किया।एक पीठासीन अधिकारी ने कहा, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ... मैं चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का धन्यवाद करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:35 PM, 09-Apr-2026

शाम 5 बजे तक हुई वोटिंग का आंकड़ा

असम केरल और पुदुचेरी के मतदान प्रतिशत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • असम में शाम 5 बजे तक 84.42 % मतदान।
  • केरल और पुदुचेरी में अब तक 72 फीसदी से अधिक वोटिंग।
05:08 PM, 09-Apr-2026

टीवीके प्रमुख विजय पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, कहा- वो परिपक्व नेता नहीं

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विजय पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विजय एक अपरिपक्व नेता हैं और राजनीति की समझ उनमें अभी नहीं है। शिवकुमार ने यह भी कहा कि विजय का तृणमूल कांग्रेस के साथ जुड़ाव हो सकता है, लेकिन कांग्रेस उनके साथ नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस डीएमके के साथ है और गठबंधन मजबूत स्थिति में है। शिवकुमार ने दावा किया कि यह गठबंधन दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगा।
04:56 PM, 09-Apr-2026

केरल चुनाव में नई पहल, बच्चों और महिलाओं के लिए खास ग्रीन पोलिंग स्टेशन

केरल के एर्नाकुलम में चुनाव को और सुविधाजनक बनाने के लिए खास ग्रीन पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां क्रेच सुविधा, बच्चों के लिए खिलौने और आरामदायक वेटिंग एरिया उपलब्ध कराया गया है। इन केंद्रों का संचालन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को वोट डालने में आसानी हो सके। इस पहल का मकसद मतदान को ज्यादा सुरक्षित, सहज और परिवार अनुकूल बनाना है।
04:24 PM, 09-Apr-2026

पुदुचेरी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पुदुचेरी के मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र के तिरुकानूर गांव में गुरुवार को मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। कांग्रेस का कहना है कि वहां केवल मतदाताओं को होना चाहिए। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने मारपीट शुरू कर दी।

हालात को बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना से मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा। इस सीट से भाजपा की ओर से गृह मंत्री ए नमशिवायम और कांग्रेस की ओर से पूर्व डिप्टी स्पीकर टीपीआर सेल्वम चुनावी मैदान में हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed