सब्सक्राइब करें

PM Bengal Visit LIVE News: कोलकाता में पीएम की जनसभा, करीब 18680 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर / कोलकाता। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sat, 14 Mar 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

PM Modi Assam and West Bengal Visit LIVE News Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के सिलचर में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद राज्य की जनता को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री बंगाल रवाना हुए। पीएम मोदी का असम और बंगाल दौरा इसलिए भी खास है, क्योंकि इस राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। प्रधानमंत्री ने कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित किया और करीब 18680 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्या किया। इससे पहले कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी दल- भाजपा के कार्यकर्ताओं की झड़प की खबर भी सामने आई। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें दोनों राज्यों में पीएम मोदी के कार्यक्रमों से जुड़े तमाम अपडेट्स

PM Modi Assam and West Bengal Visit LIVE Updates Silchar Projects Kolkata Brigade Ground BJP Rally hindi news
पीएम मोदी का असम-बंगाल दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:35 PM, 14-Mar-2026

मजबूत संपर्क और आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित बंगाल की बुनियाद बनेंगे: पीएम मोदी

कोलकाता में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बंगाल ने हमेशा ने भारत को दिशा दिखाई है। बंगाल एक बार फिर विकसित बंगाल बनकर उस गौरव को हासिल करेगा। मुझे विश्वास है कि मजबूत संपर्क और आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित बंगाल की बुनियाद बनेंगे।  
03:23 PM, 14-Mar-2026

बंदरगाह और जल परिवहन की भूमिका अहम और निर्णायक: पीएम मोदी

प्रधाननमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, बंदरगाह और जल परिवहन की भूमिका अहम और निर्णायक है। दशकों तक पूर्वी भारत की इस क्षमता की उपेक्षा की गई। हालांकि, आज जलमार्ग व्यापार और औद्योगिक प्रगति के नए रास्ते खोल रहे हैं। कोलकाता और हल्दिया जैसे बंदरगाह लंबे समय से पूर्वी भारत में व्यापार के प्रमुख केंद्र रहे हैं। वर्तमान में हल्दिया डॉक कॉम्पलेक्स का मशीनीकरण चल रहा है। इस पहल से माल ढुलाई में तेजी आएगी। 
 
03:21 PM, 14-Mar-2026

पीएम मोदी ने करीब 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया

प्रधाननमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री करीब 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। 

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत को नई गति प्रदान करेंगी। इनसे व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। लाखों लोगों की जीवन आसान होगा और उनके लिए नए अवसर खुलेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, खड़गपुर-मोरग्राम एक्सप्रेसवे पूरा होने से पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। देश के रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण के लिए एक तेज अभियान अभी चल रहा है। हमारा दृढ़ संकल्प है कि पश्चिम बंगाल इस प्रयास में पीछे न रहे। केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के रेलवे बुनियादी ढांचे के तेजी से विस्तार के लिए ठोस प्रयास कर रही है। 



 
02:33 PM, 14-Mar-2026

बंगाल दौरे पर पीएम मोदी: कोलकाता में भिड़े तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ता

कोलकाता में भिड़े भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
पीएम मोदी के बंगाल दौरे पर पहुंचने से पहले कोलकाता में रैली स्थल पर तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के भिड़ने की खबर भी आई। यहां पढ़ें पथराव और टकराव की पूरी खबर 
11:30 AM, 14-Mar-2026

प्रधानमंत्री ने हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री ने असम में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन के दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को आड़े हाथ लिया। पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि जितनी बड़ी राशि असम के विकास पर खर्च की जा रही है, कांग्रेस के लोगों के लिए इतनी बड़ी रकम लिखना भी मुश्किल है।
09:58 AM, 14-Mar-2026

PM Bengal Visit LIVE News: कोलकाता में पीएम की जनसभा, करीब 18680 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के सिलचर में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जारी बयान के मुताबिक पीएम मोदी पहले असम के सिलचर में 23500 करोड़ रुपये की सौगातें देंगे। इसके बाद कोलकाता में करीब 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। प्रधानमंत्री दोनों राज्यों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। बिंदुवार पढ़ें पीएम मोदी के कार्यक्रम से जुड़ी खास बातें-
  • प्रधानमंत्री शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे असम के सिलचर पहुंचेंगे।
  • 166 किलोमीटर लंबे सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी। इसकी लागत करीब 22,000 करोड़ रुपये है।
  • सिलचर शहर में करीब 563 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास भी होगा।
  • 122 करोड़ रुपये की लागत से तीन कृषि महाविद्यालयों की आधारशिला भी रखी जाएगी।
  • करीब 655 करोड़ रुपये की लागत वाली सिलचर-चुराईबारी रेल विद्युतीकरण परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे पीएम मोदी।
ये भी पढ़ें- PM Modi: असम और बंगाल को पीएम देंगे विकास की बड़ी सौगात, आज 42 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed