Himachal Nikay Chunav 2026 Live: नप और नपं चुनाव नतीजे घोषित, जानें किस पार्टी के समर्थितों को मिली जीत
{"_id":"6a09066e0dc287ae33008764","slug":"himachal-urban-body-elections-2026-voting-live-updates-polling-across-51-civic-bodies-1147-candidates-2026-05-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Himachal Nikay Chunav 2026 Live: नप और नपं चुनाव नतीजे घोषित, जानें किस पार्टी के समर्थितों को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला, नेटवर्क, शिमला
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 17 May 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Himachal Nikay Chunav Voting Live Updates: हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जानें हर अपडेट
नगर परिषद सुजानपुर में नतीजों का अपडेट लेते लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
08:15 PM, 17-May-2026
विधायक समर्थकों के भी बूथ में प्रवेश पर सत्ती से बहस का वीडियो वायरल
नगर परिषद के लिए रविवार को हुए चुनाव में ऊना सदर के विधायक सतपाल सती ने नगर के सभी 9 वार्डों के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सत्ती नगर परिषद के वार्ड 7 के लिए पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने के बाद जैसे ही वार्ड नंबर 6 के लिए कन्या प्राइमरी स्कूल के पोलिंग बूथ के अंदर पहुंचे, तो वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने बूथ के अंदर आने से रोका। इसकी मुख्य वजह विधायक के समर्थकों का भी चुनाव के समय बूथ में प्रवेश करना माना जा रहा है। इस वजह से सत्ती की व्यक्ति के साथ बहस शुरू हो गई। पोलिंग बूथ के अंदर हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके चलते वार्ड 6 के पोलिंग बूथ पर कुछ समय के लिए चुनावी माहौल गरमा गया।
08:14 PM, 17-May-2026
निरमंड, चाैपाल, नेरवा, कोटखाई नगर पंचायत में ये रहा परिणाम
निरमंड नगर पंचायत के सात में से पांच वार्ड में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते। नगर पंचायत नेरवा के सात वार्डों में से चार वार्ड में प्रत्याशी सर्वसम्मति से चुन लिए गए थे। शेष तीन वार्डों में हुए चुनावों में एक पर भाजपा समर्थित और दो पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। नगर पंचायत कोटखाई की कुल सात सीटों में से पांच सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। चुनाव में जीतने के बाद भाजपा नेता चेतन बरागटा भी विजयी प्रत्याशियों के साथ कोटखाई में मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत चौपाल में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने सात में से पांच वार्डों में जीत दर्ज की। दो वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है।
07:56 PM, 17-May-2026
सोलन शहरी निकायों में किस पार्टी के समर्थितों को मिली जीत
नगर परिषद कांग्रेस समर्थित भाजपा समर्थित अन्य
परवाणू 4 5 0
नालागढ़ 1 7 1
नगर पंचायत कांग्रेस समर्थित भाजपा समर्थित अन्य
अर्की 3 4 0
कंडाघाट 2 4 1
परवाणू 4 5 0
नालागढ़ 1 7 1
नगर पंचायत कांग्रेस समर्थित भाजपा समर्थित अन्य
अर्की 3 4 0
कंडाघाट 2 4 1
07:41 PM, 17-May-2026
ऊना जिले में किस दल को कितनी सीटें
नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा
बीजेपी 4
कांग्रेस 3
निर्दलीय 2
नगर परिषद संतोषगढ़
बीजेपी 6
कांग्रेस 3
नगर पंचायत गगरेट
बीजेपी 6
कांग्रेस 0
निर्दलीय 1
नगर पंचायत अंब
बीजेपी 4
कांग्रेस 2
निर्दलीय 3
नगर पंचायत दौलतपुर चौक
बीजेपी 2
कांग्रेस 5
निर्दलीय 0
नगर पंचायत टाहलीवाल
बीजेपी 5
कांग्रेस 2
निर्दलीय 0
बीजेपी 4
कांग्रेस 3
निर्दलीय 2
नगर परिषद संतोषगढ़
बीजेपी 6
कांग्रेस 3
नगर पंचायत गगरेट
बीजेपी 6
कांग्रेस 0
निर्दलीय 1
नगर पंचायत अंब
बीजेपी 4
कांग्रेस 2
निर्दलीय 3
नगर पंचायत दौलतपुर चौक
बीजेपी 2
कांग्रेस 5
निर्दलीय 0
नगर पंचायत टाहलीवाल
बीजेपी 5
कांग्रेस 2
निर्दलीय 0
07:35 PM, 17-May-2026
रामपुर में कांग्रेस के गढ़ में पहली बार भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी जीते, मनाया जश्न
दशकों से कांग्रेस का गढ़ रहे रामपुर में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। अब तक रामपुर नगर परिषद हमेशा कांग्रेस समर्थित रही है, लेकिन भाजपा ने इस बार इतिहास बदलते हुए कांग्रेस के किले को भेदा है। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पदम स्कूल रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता कौल सिंह नेगी की अगुवाई में जश्न मनाया। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कौल सिंह को कंधों पर उठाकर पदम छात्र स्कूल पहुंचाया और कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने 9 में से 5 पदों पर जीत दर्ज की। नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस समर्थित दीपना नेगी ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर दो से भाजपा समर्थित रोहित नेगी, वार्ड नंबर तीन में कांग्रेस समर्थित जय श्री, वार्ड 4 से कांग्रेस समर्थित करण शर्मा, वार्ड नंबर पांच से भाजपा समर्थित नितिका गुप्ता, वार्ड नंबर छह से भाजपा समर्थित उमा देवी, वार्ड नंबर सात से भाजपा समर्थित सुंदर लाल, वार्ड नंबर आठ से भाजपा समर्थित चंद्रप्रभा, वार्ड नंबर नाै से विशेषर लाल जीते।
07:26 PM, 17-May-2026
कुल्लू जिले में इनकी हुई जीत
नगर परिषद कांग्रेस समर्थित भाजपा समर्थित अन्य
कुल्लू 3 3 5
मनाली 0 7 0
नगर पंचायत कांग्रेस समर्थित भाजपा समर्थित अन्य
भुंतर 4 3 0
बंजार 5 2 0
कुल्लू 3 3 5
मनाली 0 7 0
नगर पंचायत कांग्रेस समर्थित भाजपा समर्थित अन्य
भुंतर 4 3 0
बंजार 5 2 0
विज्ञापन
विज्ञापन
07:03 PM, 17-May-2026
तलाई नगर पंचायत में भाजपा समर्थित पांच, कांग्रेस के दो उम्मीदवार जीते
बिलासपुर जिले की नगर पंचायत तलाई के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव परिणामों में भाजपा ने सात में से पांच वार्डों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को दो वार्डों में सफलता मिली। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी उम्मीदवारों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। वार्ड नंबर एक से सरोज कुमारी, वार्ड नंबर दो से सुनीता रानी, वार्ड नंबर तीन से नंद लाल, वार्ड नंबर चार से बलवीर, वार्ड नंबर पांच से चमन लाल सोनी, वार्ड नंबर छह से पूजा कुमारी और वार्ड नंबर सात से सुलोचना विजेता घोषित हुईं।
06:58 PM, 17-May-2026
तलाई नगर पंचायत में भाजपा समर्थित पांच, कांग्रेस के दो उम्मीदवार जीते
बिलासपुर जिले की नगर पंचायत तलाई के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव परिणामों में भाजपा ने सात में से पांच वार्डों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को दो वार्डों में सफलता मिली। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी उम्मीदवारों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। वार्ड नंबर एक से सरोज कुमारी, वार्ड नंबर दो से सुनीता रानी, वार्ड नंबर तीन से नंद लाल, वार्ड नंबर चार से बलवीर, वार्ड नंबर पांच से चमन लाल सोनी, वार्ड नंबर छह से पूजा कुमारी और वार्ड नंबर सात से सुलोचना विजेता घोषित हुईं।
06:52 PM, 17-May-2026
नाहन के वार्ड नंबर दो में कांग्रेस समर्थित नरेंद्र सिंह तोमर ने जीत दर्ज की
नाहन के वार्ड नंबर दो (हरिपुर) के मतों की गिनती का आधिकारिक परिणाम घोषित हो गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को 758 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी दूसरे स्थान पर रहे भाजपा समर्थित मनीष को कुल 718 वोट मिले। इस चुनाव में 11 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। वार्ड में कुल 1487 वैध मत दर्ज किए गए
06:31 PM, 17-May-2026
नगर परिषद नाहन के वार्ड एक से कांग्रेस समर्थित कपिल गर्ग जीते
नगर परिषद नाहन के चुनाव के नतीजे शुरू हो गए हैं। वार्ड नंबर एक से कांग्रेस समर्थित कपिल गर्ग उर्फ मोंटी ने भाजपा समर्थित सुभम सैनी को 280 मतों से हराया। इस दौरान उनके समर्थन में नारेबाजी करते हुए खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन