सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur: Wife Accused of Fraud; FIR Registered

UP: पति बोला- मैं कमाने सऊदी गया था, पत्नी दूसरे युवक संग बसा रही थी घर, सब लूट ले गई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 18 May 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: सऊदी अरब नौकरी करने गए पति ने पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

kanpur: Wife Accused of Fraud; FIR Registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रावतपुर के रोशननगर निवासी मो. आरिफ ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी शादी 27 अक्तूबर 2013 को शबिस्ता आमरीन से हुई थी। पत्नी और बेटे को बेहतर जिंदगी देने के लिए सऊदी अरब नौकरी करने चले गए। कमाई पत्नी को बैंक खाते में भेजते रहे। आरोप है कि पत्नी तीन लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और जरूरी दस्तावेज लेकर घर से चली गई। 19 नवंबर 2022 को पत्नी के खाते से 1.50 लाख और 4.77 लाख रुपये रफाकत अली के खाते में भेजे गए।



पत्नी ने उसकी कमाई से अपने नाम संपत्तियां भी खरीद लीं। 24 दिसंबर 2025 को जब वह चमनगंज स्थित फ्लैट पहुंचे तो ज्वैलरी, सरकारी दस्तावेज, घरेलू सामान और एयर कंडीशनर तक गायब मिला। पत्नी पर बिना तलाक दिए दूसरे युवक से शादी करने का आरोप लगाया। थाने से सुनवाई न होने पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। चमनगंज थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि महिला समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed