करोड़ों का गबन: एडीओ पंचायत, दो सचिवों सहित आठ के खिलाफ एफआईआर, ग्राम पंचायत के खाते से रुपये निकालने का आरोप
सोनभद्र जिले में ग्राम पंचायत के खाते से करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। मामले में एडीओ पंचायत, दो सचिवों सहित आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में लक्ष्मीनारायण का आरोप है कि लोढ़ी के निर्वाचित प्रधान की मौत के बाद उसे अप्रैल 2025 में पंचायत के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्राम पंचायत का खाता पंचायत अध्यक्ष और सचिव दोनों के डोंगल से संचालित होना था। सचिव प्रवीण कुमार के पास उनका डोंगल था।
उसके नाम का डोंगल बनवाने के लिए सचिव प्रवीण और पूर्व प्रधान शमशेर बहादुर सिंह निर्मल फोटो स्टेट रॉबर्ट्सगंज के यहां कंप्यूटर वाले के पास ले गए। डोंगल के लिए जरूरी कागजात लेने के साथ ही 15-20 सादे पेपर पर हस्ताक्षर बनवाए। इसके बाद वह चला गया। कुछ दिन बाद प्रवीण का तबादला हो गया।
आरोपों के मुताबिक तत्कालीन संचिव प्रवीण और वर्तमान सचिव पंकज कुमार मौर्या ने उससे कहा कि उसके मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा जिसे वह बता देगा। इसके बारे में बहुत कुछ जानकारी न होने पर उसने उन्हें तीन-चार बार ओटीपी नंबर बता दिया। कुछ दिन बाद पता चला कि दोनों सचिवों ने शमशेर और उनके करीबियों से जुड़ी नौ फर्मों के खाते में ग्राम पंचायत के खाते से करोड़ों रुपये भेजकर गबन कर लिए हैं।
इसे भी पढ़ें; विंध्याचल धाम: अब भक्तों को मिलेगा प्रसाद व अचार मसाला, गिफ्ट बॉक्स में लोगों तक पहुंचेगा महिलाओं का हुनर
वह निर्मल फोटो स्टेट पहुंचा तो बताया कि उसका डोंगल शमशेर के पास है। कुछ दिन बाद फिर उसके पास ओटीपी आया तो उसने बताने से मना कर दिया। इसके बाद एडीओ पंचायत रॉबर्ट्सगंज ने उससे अपने ई-मेल पर ओटीपी मंगवाई और उसका दुरुपयोग करते हुए लाखों रुपये का बंदरबांट कर लिए। एतराज जताने गया तो कई लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी गई।