सब्सक्राइब करें

Brazil vs Morocco: विश्व कप में हाई-वोल्टेज मुकाबला ड्रॉ, ब्राजील और मोरक्को ने एक-एक अंक से खोला खाता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 14 Jun 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

FIFA World Cup 2026 Match Updates: फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण के मुकाबले जारी हैं। ग्रुप-सी में ब्राजील और मोरक्को के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद दोनों टीमों ने एक-एक अंक साझा किया। वहीं, इससे पहले ग्रुप-बी में कतर और स्विट्जरलैंड के बीच खेला गया मैच भी 1-1 से ड्रॉ रहा।

FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Update Qatar vs Switzerland, Brazil vs Morocco
फीफा विश्व कप 2026 - फोटो : @FIFAcom
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:45 AM, 14-Jun-2026

मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-सी के सातवें मुकाबले में ब्राजील और मोरक्को के बीच खेला गया बहुप्रतीक्षित मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दुनिया की शीर्ष टीमों में शामिल दोनों देशों के बीच हुआ यह हाई-वोल्टेज मुकाबला शुरुआत से लेकर अंतिम सीटी तक रोमांच से भरपूर रहा। निर्धारित 90 मिनट के खेल के बाद रेफरी ने 10 मिनट का अतिरिक्त (इंजरी) समय जोड़ा, लेकिन इसके बावजूद कोई भी टीम विजयी गोल नहीं कर सकी। नतीजतन दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों ने आक्रामक अंदाज अपनाया, लेकिन पहला गोल मोरक्को के नाम रहा। 21वें मिनट में ब्राहिम डियाज ने शानदार थ्रू बॉल के जरिए ब्राजील की रक्षा पंक्ति को भेद दिया। इस पास पर इस्माइल साइबारी ने बेहतरीन रन लगाते हुए गोलकीपर एलिसन को चकमा दिया और शानदार चिप शॉट से गेंद को नेट में पहुंचा दिया। साइबारी के इस खूबसूरत गोल ने मोरक्को को 1-0 की बढ़त दिला दी।

हालांकि, ब्राजील ने जल्द ही वापसी की। 32वें मिनट में ब्रूनो गिमारेस के पास पर विनीसियस जूनियर ने अपनी व्यक्तिगत प्रतिभा का शानदार नमूना पेश किया। बाएं फ्लैंक से गेंद हासिल करने के बाद उन्होंने अंदर की ओर कट लगाया और दाएं पैर से जोरदार शॉट लगाया, जो सीधे साइड नेटिंग में जा समाया। विनीसियस के इस शानदार गोल ने ब्राजील को 1-1 की बराबरी दिला दी।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने बढ़त हासिल करने के लिए लगातार प्रयास किए। ब्राजील ने गेंद पर अधिक नियंत्रण बनाने की कोशिश की, जबकि मोरक्को ने संगठित रक्षात्मक खेल और तेज काउंटर अटैक के जरिए दबाव बनाए रखा। मुकाबले के अंतिम चरण में ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने जीत हासिल करने के लिए अपने अंतिम बदलाव भी किए, लेकिन टीम मोरक्को की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सकी।

निर्धारित 90 मिनट पूरे होने के बाद रेफरी ने 10 मिनट का इंजरी टाइम दिया। इस दौरान ब्राजील ने अधिक खिलाड़ियों को आगे भेजकर निर्णायक गोल की तलाश की, लेकिन मोरक्को ने संयमित खेल दिखाते हुए हर हमले को नाकाम कर दिया। दूसरी ओर, मोरक्को भी गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने में सफल रहा और ब्राजील को लगातार परेशान करता रहा।

आखिरकार अतिरिक्त समय समाप्त होने के साथ ही मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और एक-एक अंक अपने खाते में जोड़ा।
03:25 AM, 14-Jun-2026

Brazil vs Morocco Live: ब्राजील का मोरक्को से सामना

पांच बार की विश्व कप विजेता ब्राजील का सामना मोरक्को से हो रहा है। ग्रुप सी का यह मैच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
02:38 AM, 14-Jun-2026

Qatar vs Switzerland Highlights: 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ मैच

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में कतर ने आखिरी लम्हों में शानदार वापसी करते हुए स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्विट्जरलैंड जीत के करीब पहुंच गया था, लेकिन इंजरी टाइम में बुआलेम खुखी के गोल ने मैच का रुख बदल दिया और कतर को टूर्नामेंट का महत्वपूर्ण अंक दिला दिया।

एम्बोलो की पेनल्टी से स्विट्जरलैंड को बढ़त
मैच की शुरुआत से ही स्विट्जरलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया और कतर की रक्षा पंक्ति पर लगातार दबाव बनाए रखा। शुरुआती मिनटों में डैन एन'डोये और अन्य स्विस खिलाड़ियों को गोल करने के अवसर मिले, लेकिन वे उन्हें भुनाने में सफल नहीं हो सके। स्विट्जरलैंड को 17वें मिनट में बढ़त मिली, जब कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा ने बॉक्स के अंदर रेमो फ्रॉयलर को फाउल कर दिया। वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वार) की समीक्षा के बाद पेनल्टी दी गई। ब्रील एम्बोलो ने पेनल्टी को सफलतापूर्वक गोल में बदलते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

पहले हाफ में स्विट्जरलैंड का दबदबा पूरी तरह नजर आया। टीम ने कई आक्रमण किए और दूसरे गोल के करीब भी पहुंची, लेकिन कतर के गोलकीपर अबुनादा ने कई बेहतरीन बचाव कर अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा। कतर को पहला बड़ा मौका 43वें मिनट में मिला, लेकिन एडमिल्सन जूनियर के प्रयास को स्विस गोलकीपर ग्रेगर कोबेल ने शानदार तरीके से रोक दिया।

दूसरे हाफ में भी स्विट्जरलैंड की टीम का नियंत्रण
दूसरे हाफ में भी स्विट्जरलैंड ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण बनाए रखा और बढ़त को दोगुना करने के कई मौके बनाए। हालांकि, अंतिम तीसरे हिस्से में टीम की फिनिशिंग कमजोर रही और यही चूक अंत में उसके लिए महंगी साबित हुई। जैसे-जैसे मैच अंतिम मिनटों की ओर बढ़ा, कतर ने बराबरी के लिए प्रयास तेज किए। रेफरी ने छह मिनट का इंजरी टाइम दिया, जिससे मेजबान समर्थकों में उम्मीद की किरण जगी।

इंजरी टाइम में खुखी का शानदार हेडर
90 मिनट पूरे होने के बाद छह मिनट का एक्स्ट्रा टाइम जोड़ा गया। यहीं कतर ने वापसी की। जब ऐसा लग रहा था कि स्विट्जरलैंड 1-0 की जीत दर्ज कर लेगा, तभी 90+4वें मिनट में कतर ने मुकाबले में वापसी कर ली। एक सटीक क्रॉस पर बुआलेम खुखी सबसे ऊंची छलांग लगाते हुए गेंद तक पहुंचे और शानदार हेडर के जरिए गेंद को गोल के कोने में पहुंचा दिया। खुखी के इस बेहतरीन गोल पर स्विस गोलकीपर ग्रेगर कोबेल के पास कोई जवाब नहीं था। गोल होते ही स्टेडियम में मौजूद कतर के प्रशंसक खुशी से झूम उठे।

दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक
इंजरी टाइम में आए इस गोल ने स्विट्जरलैंड की जीत की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। निर्धारित समय समाप्त होने तक दोनों टीमों में से कोई भी विजयी गोल नहीं कर सका और मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस नतीजे के साथ कतर ने विश्व कप 2026 में अपना पहला अंक हासिल किया, जबकि पूरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद स्विट्जरलैंड को जीत के बजाय केवल एक अंक से संतोष करना पड़ा।
02:32 AM, 14-Jun-2026

Qatar vs Switzerland Live: इंजरी टाइम में कतर का गोल

इंजरी टाइम (90+4 मिनट) में बुआलेम खुखी ने गोल दागकर कतर को 1-1 की बराबरी दिला दी। इंजरी टाइम में आए इस गोल ने स्विट्जरलैंड की जीत की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।
02:04 AM, 14-Jun-2026

Qatar vs Switzerland Live: दूसरा हाइड्रेशन ब्रेक

67वें मिनट में दूसरा हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया। कतर अभी भी स्विट्जरलैंड से 1-0 से पीछे है। 
01:45 AM, 14-Jun-2026

Qatar vs Switzerland Live: दूसरे हाफ का खेल शुरू

दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:26 AM, 14-Jun-2026

Qatar vs Switzerland Live: हाफ-टाइम तक स्विट्जरलैंड 1-0 से आगे

सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में खेले जा रहे फीफा विश्व कप ग्रुप-बी के मुकाबले में हाफ-टाइम तक स्विट्जरलैंड ने कतर पर 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच का एकमात्र गोल 17वें मिनट में ब्रील एम्बोलो ने पेनल्टी के जरिए किया। मैच की शुरुआत से ही स्विट्जरलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया और लगातार कतर के गोल पर दबाव बनाए रखा। शुरुआती मिनटों में डैन एन'डोये ने आसान मौका गंवाया, जबकि बाद में भी कई मौकों को भुनाने में असफल रहे।स्विट्जरलैंड को बढ़त तब मिली जब कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा ने रेमो फ्रॉयलर को बॉक्स में फाउल कर दिया। वार (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) जांच के बाद पेनल्टी दी गई, जिसे एम्बोलो ने सफलतापूर्वक गोल में बदल दिया।

हालांकि स्कोरलाइन सिर्फ 1-0 है, लेकिन मैच में स्विट्जरलैंड का दबदबा साफ दिखाई दिया। टीम ने पहले हाफ में 14 शॉट लगाए और कई बार दूसरा गोल करने के करीब पहुंची। दूसरी ओर, अबुनादा ने शानदार गोलकीपिंग करते हुए कई बेहतरीन बचाव किए और कतर को मुकाबले में बनाए रखा। कतर को पहला बड़ा मौका 43वें मिनट में मिला, लेकिन एडमिल्सन जूनियर के शॉट को स्विस गोलकीपर ग्रेगर कोबेल ने शानदार बचाव कर नाकाम कर दिया। पहले हाफ के अंत तक स्विट्जरलैंड पूरी तरह नियंत्रण में नजर आया, जबकि कतर को वापसी के लिए दूसरे हाफ में अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
12:56 AM, 14-Jun-2026

Qatar vs Switzerland Live: 17वें मिनट में ब्रील एम्बोलो ने दागा पहला गोल

ब्रील एम्बोलो ने 17वें मिनट में पहला गोल दागा। उनके इस गोल से स्विट्जरलैंड ने कतर के खिलाफ 1-0 से बढ़त बना ली है।
12:35 AM, 14-Jun-2026

Qatar vs Switzerland Live: कतर और स्विट्जरलैंड के बीच शुरू

कतर और स्विट्जरलैंड के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है।
12:00 AM, 14-Jun-2026

Qatar vs Switzerland Live: कतर के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगा स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड के कप्तान ग्रेनिट झाका ने कहा कि उनकी टीम विश्व कप अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है और अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती है। कोच मुरात याकिन ने भी टीम के अनुभव पर भरोसा जताया। 2022 विश्व कप के 17 खिलाड़ी मौजूदा स्क्वाड में शामिल हैं। कतर पर जीत से स्विट्जरलैंड को ग्रुप-बी में मजबूत बढ़त मिल सकती है और टीम की नजर नॉकआउट में बेहतर प्रदर्शन पर है।

Image
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed