Live
PM Kisan Budget 2026 LIVE: बजट में पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को क्या मिला? किसान जानें लेटेस्ट अपडेट
{"_id":"697ede8340507f956002fda1","slug":"budget-expectation-for-pm-kisan-yojana-beneficiaries-amount-increase-aam-budget-live-updates-2026-02-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Budget 2026 LIVE: बजट में पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को क्या मिला? किसान जानें लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
PM Kisan Yojana Amount Increase, Budget Live Updates: बजट-2026 में जो भी एलान होंगे क्या उसमें से कोई घोषणा पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए हो सकती है?
बजट में पीएम किसान योजना को क्या मिला?
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:50 PM, 01-Feb-2026
Union Budget PM Kisan Nidhi 22th Installment: कब शुरू हुई थी पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
- भारत सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।
- इस योजना का लाभ आज के समय देश में करोड़ों किसान ले रहे हैं।
- इस योजना का लाभ मिलने से किसानों को कृषि से क्षेत्र से जुड़ी छोटी मोटी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
02:38 PM, 01-Feb-2026
Union Budget PM Kisan Nidhi 22th Installment: करोड़ों किसानों को है इंतजार
- पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त रिलीज होनी है
- केंद्र सरकार की तरफ से ये किस्त जारी की जाती है
- डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को किस्त के पैसे हस्तांतरित किए जाते हैं
02:31 PM, 01-Feb-2026
PM Kisan Yojana Budget 2026: 22वीं किस्त में कितने पैसे मिलेंगे?
- पीएम किसान योजना के तहत इस बार 22वीं किस्त मिलनी है
- योजना के तहत लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलेगी
- सरकार किस्त के पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डालती है
02:24 PM, 01-Feb-2026
Budget PM Kisan 22th Installment: बजट में कुछ नही मिला, पर 22वीं किस्त का है इंतजार
- भले ही बजट में पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को कुछ न मिला हो, लेकिन अब लाभार्थियों को 22वीं किस्त का इंतजार है
- मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं
02:12 PM, 01-Feb-2026
PM Kisan Yojana: बजट में सरकार ने पीएम किसान योजना के लिए कितना बजट आवंटित किया?
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2026 पेश किया
- ऐसे में सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 63500 करोड़ रुपये का आवंटन किया है
- हालांकि, पिछली बार भी पीएम किसान योजना के लिए इतना ही आवंटन किया गया था यानी इस बार भी इस योजना के बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है
02:00 PM, 01-Feb-2026
Budget 2026 PM Kisan 22th Installment: क्या आगे बढ़ सकते हैं किस्त के पैसे?
- बजट 2026 में पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली सम्मान निधि में कोई बढ़ोतरी नहीं की है
- ऐसे में क्या सरकार आगे कभी किस्त बढ़ा सकती है
- ये कहना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अभी किस्त के पैसे बढ़ते हुए नजर नहीं आ रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
01:54 PM, 01-Feb-2026
PM Kisan Nidhi Union Budget: कैसे करवा सकते हैं किसान ई-केवाईसी?
- पीएम किसान योजना के तहत लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी करवानी होती है
- आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से इस काम को करवा सकते हैं
- आप योजना की आधिकारिक एप या आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
01:39 PM, 01-Feb-2026
Budget 2026 PM Kisan Yojana: किस्त चाहिए तो किसान ये काम जरूर करवा लें
- पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को एक काम जरूर करवाना होता है और वो काम है डीबीटी का
- अगर आप अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
- सरकार डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को किस्त के पैसे भेजती है
01:30 PM, 01-Feb-2026
PM Kisan Nidhi Budget 2026: 22वीं किस्त के लिए कौन से काम जरूरी?
- पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है
- इसके लिए आपको ई-केवाईसी करवानी जरूरी है
- भू-सत्यापन का काम न करवाने पर भी किस्त अटक सकती है
01:14 PM, 01-Feb-2026
Union Budget PM Kisan Yojana: बजट में नहीं मिला कुछ, लेकिन अब कब आएगी 22वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त की बढ़ोतरी को लेकर बजट में कोई एलान नहीं हुआ
- ऐसे में किसानों को पहले की तरह ही सालाना 6000 रुपये मिलेंगे
- माना जा रहा है कि फरवरी में 22वीं किस्त रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
