Ram Mandir Donation Theft Live : चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार आरोपियों से रात भर हुई पूछताछ, दोबारा पहुंची एसआईटी
{"_id":"6a3e143bccf0f051f305afa6","slug":"live-updates-from-ayodhya-on-theft-in-ram-temple-issue-2026-06-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Donation Theft Live : चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार आरोपियों से रात भर हुई पूछताछ, दोबारा पहुंची एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:25 AM IST
खास बातें
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में प्रदेश सरकार को एसआईटी की रिपोर्ट सौंपने के बाद अयोध्या में लगातार हलचल हो रही है। बृहस्पतिवार को मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले में आगे की जांच के लिए एसआईटी टीम फिर से अयोध्या पहुंच गई है। देखें, अयोध्या से जुड़े सभी अपडेट्स:
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:01 PM, 26-Jun-2026
आठों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी
राम मंदिर के चर्चित चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
मामले में दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार जांच में एसआईटी की प्राथमिक रिपोर्ट को भी शामिल किया जाएगा, ताकि सभी तथ्यों का समग्र परीक्षण हो सके।
उधर, विपक्षी दल एफआईआर में किसी बड़े पदाधिकारी का नाम शामिल न किए जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं और जांच की निष्पक्षता पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जारी है।

12:11 PM, 26-Jun-2026
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सरकार इस मामले पर पूरी तरह गंभीर, कठोर कार्रवाई होगी
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। कार्रवाई की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।#WATCH | Lucknow | On FIR registered in the alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement case, UP Deputy CM Brajesh Pathak says, "The government has taken the entire matter seriously. An FIR has been registered. Strict action will be taken against anyone found guilty..." pic.twitter.com/eEUqR92yGl
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 26, 2026
विज्ञापन
11:35 AM, 26-Jun-2026
आरोपियों से रात भर हुई पूछताछ, आगे की जांच करेगी एसआईटी
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में चढ़ावा चोरी के आरोपों में गिरफ्तार किए गए लोगों से रातभर पूछताछ की गई। कयास लगाए जा रहे हैं आज कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इसके पहले, चढ़ावा चोरी के खुलासे के 19 दिन बाद और जांच के लिए गठित एसआईटी की सिफारिश के दो दिन बाद आखिरकार एफआईआर दर्ज की गई।
एफआईआर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा के रिश्तेदार अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा के अलावा गणना कर्मी मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र व गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव और कई अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है। सभी पर साजिश के तहत धोखाधड़ी कर चढ़ावा राशि चोरी करने का आरोप है।

11:28 AM, 26-Jun-2026
अरविंद केजरीवाल ने किए दर्शन, साथ में संजय सिंह भी रहे मौजूद
अयोध्या में अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : amar ujala
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे।
दर्शन से पहले केजरीवाल ने कहा कि वह भगवान राम से देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। उन्होंने बताया कि रामलला के दर्शन के बाद वह हनुमानगढ़ी जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके उपरांत संत-महात्माओं से मुलाकात का भी उनका कार्यक्रम है।
अयोध्या दौरे के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि शाम करीब चार बजे वह पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

11:17 AM, 26-Jun-2026