सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Scam: Investigation report by the Radheshyam Mishra Committee, constituted to probe the land dispute

अयोध्या में घोटाला: जमीन विवाद की तफ्तीश के लिए गठित राधेश्याम मिश्र कमेटी की जांच रिपोर्ट लापता

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 26 Jun 2026 09:18 AM IST
सार

अयोध्या में जमीन घोटाले की जांच के लिए राधे श्याम मिश्रा कमेटी बनाई गई थी। जांच के लिए कमेटी को दो सप्ताह का समय दिया गया था लेकिन पांच साल बाद भी रिपोर्ट नहीं आई।
 

विज्ञापन
Ayodhya Scam: Investigation report by the Radheshyam Mishra Committee, constituted to probe the land dispute
अयोध्या में जमीन घोटाला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद पुराने विवाद फिर चर्चा में हैं। जमीन विवाद संबंधी आरोपों की जांच के लिए गठित राधेश्याम मिश्रा कमेटी की रिपोर्ट आज तक सामने नहीं आई है। यह कमेटी पांच साल पहले बनाई गई थी।

विज्ञापन


ट्रस्ट ने वर्ष 2020 में कई जमीनें खरीदी थीं। इनमें से कुछ खरीद-फरोख्त पर गंभीर आरोप लगे थे। एक मामले में दो करोड़ रुपये की जमीन 18 करोड़ रुपये में खरीदने का आरोप था। यह जमीन पहले एक किसान से खरीदी गई, फिर पांच मिनट में ट्रस्ट को बेची गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राममंदिर चढ़ावा चोरी में सुबूतों के आधार पर बढ़ेंगे आरोपी, विवेचना के लिए गठित होगी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी में FIR, ट्रस्टी अनिल मिश्रा के दो रिश्तेदार, चंपत के ड्राइवर टिन्नू समेत आठ नामजद


दूसरे मामले में 20 लाख रुपये की जमीन ढाई करोड़ रुपये में खरीदने का आरोप था। विवाद बढ़ने पर शासन ने राधेश्याम मिश्रा जांच कमेटी बनाई थी। इसका उद्देश्य सभी तथ्यों को सामने लाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने अब इन मामलों को भी अपनी जांच में शामिल किया है।

जनहित याचिका खारिज और जांच का दबाव
इन आरोपों को लेकर एक जनहित याचिका भी दाखिल हुई थी। सरकार के पक्ष के बाद इसे खारिज कर दिया गया था। सरकार ने तब बताया था कि राधेश्याम मिश्रा कमेटी मामले की जांच कर रही है। कमेटी को जांच के लिए एक-दो हफ्ते का समय दिया गया था। हालांकि, यह जांच आज तक पूरी नहीं हुई और मामला दबा दिया गया।

जमीन खरीद में करोड़ों के घोटाले का आरोप

Ayodhya Scam: Investigation report by the Radheshyam Mishra Committee, constituted to probe the land dispute
एसआईटी के सामने पेश हुए आप सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बाद अब जमीन खरीद-फरोख्त का मामला गरमा गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को एसआईटी को 11 दस्तावेज सौंपे। उन्होंने दावा किया कि इन जमीनों की खरीद-बिक्री में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है।

सांसद ने आरोप लगाया कि मंदिर के लिए जमीनें बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदी गईं। इससे चंदे की रकम को भारी नुकसान पहुंचाया गया। संजय सिंह ने एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत और सदस्य नील रतन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि चढ़ावे में अनियमितताओं से जुड़े लोगों की भूमिका जमीन सौदों में भी  है। संजय सिंह ने गहन जांच और कार्रवाई की मांग की है।

एसआईटी ने अब इन दस्तावेज के आधार पर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। एक सौदे में दो करोड़ रुपये की जमीन 18 मार्च 2021 को 18.5 करोड़ रुपये में ट्रस्ट को बेची गई। इस एक सौदे में करीब 16.5 करोड़ रुपये का अंतर बताया गया है। तत्कालीन मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा इस बैनामे के गवाह थे।

मेयर के रिश्तेदार को लाभ

Ayodhya Scam: Investigation report by the Radheshyam Mishra Committee, constituted to probe the land dispute

दस्तावेज के अनुसार, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के भतीजे दीप नारायण ने फरवरी 2021 में 20 लाख रुपये में जमीन खरीदी। कुछ महीने बाद मई 2021 में उन्होंने वही जमीन ट्रस्ट को 2.5 करोड़ रुपये में बेच दी। सांसद का आरोप है कि इस सौदे में 2.30 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। दान में मिली एक अन्य जमीन भी एक करोड़ रुपये में ट्रस्ट को बेची गई।

नजूल भूमि और अन्य सौदे
संजय सिंह ने गाटा संख्या 247 की जमीन पर भी सवाल उठाए हैं। यह जमीन अप्रैल 2024 में 2.93 करोड़ रुपये के बजाय 23.61 करोड़ रुपये में खरीदी गई। आरोप है कि यह भूमि राजस्व अभिलेखों में नजूल (सरकारी) के रूप में चिह्नित थी। नवंबर 2023 में नौ करोड़ रुपये की जमीन 55.47 करोड़ रुपये में खरीदी गई। सांसद ने महंत रघुवर शरण और यशोदा नंदन त्रिपाठी से जुड़े सौदों की भी जांच मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed