सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to 20 thousand electricity consumers in three days

Lucknow News: तीन दिन में 20 हजार बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Notice to 20 thousand electricity consumers in three days
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
केस-1 : पांच के मुकाबले 32 केवी चल रहा लोड
विज्ञापन

अमौसी जोन के उपभोक्ता ने मास्टर कॉलोनी नंबर-तीन के पते पर पांच किलोवाट (केवी) का घरेलू बिजली कनेक्शन लिया है। इस कनेक्शन पर पिछले तीन माह से औसतन 32 किलोवाट लोड पर बिजली जल रही है। मई में यह लोड 34 किलोवाट तक जा चुका है।

केस-2 : स्वीकृत लोड 25, बिजली जली 46 केवी तक
चिनहट के औद्योगिक क्षेत्र में सांई इंटरप्राइजेज कंपनी में सांई बाबू नागपाल के नाम से 25 किलोवाट का कनेक्शन है। इस कनेक्शन से जनवरी में 46, फरवरी में 40 और मार्च में 41 किलोवाट लोड तक बिजली जल चुकी है।
विज्ञापन


अलीगंज अग्निकांड के बाद स्वीकृत विद्युत लोड से ज्यादा लोड पर बिजली का उपभोग करने वालों के ये सिर्फ चंद उदाहरण हैं। राजधानी में स्वीकृत लोड से ज्यादा लोड पर बिजली उपभोग करने वालों की तादाद 80 हजार तक, जिसमें 66 हजार घरेलू उपभोक्ता हैं। बिजली निगम तीन दिन के भीतर ऐसे 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर चुका है। नोटिस देने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब तक 5000 व्यावसायिक और 15 हजार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं नोटिस दिया गया है। इन्हें अल्टीमेटम दिया गया है कि 3 से 15 दिन के भीतर कनेक्शन का विद्युत लोड को बढ़वाएं, नहीं तो बिजली काट दी जाएगी। हालांकि, बिजली निगम के लिए विद्युत लोड बढ़ाने की मुहिम घाटे का सौदा साबित होगी। दरअसल, पर ज्यादा लोड पर निगम प्रति माह फिक्स चार्ज के साथ में जुर्माना भी वसूल करता है। इससे निगम को अच्छा राजस्व मिल जाता है जो लोड बढ़ने के बाद कम हो जाएगा।

निगम के अधिकारियों के अनुसार, राजधानी के अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम व गोमतीनगर क्षेत्र में 66 हजार ज्यादा ऐसे घरेलू उपभोक्ता हैं जो एक से चार किलोवाट का कनेक्शन लेकर दो से नौ किलोवाट तक बिजली जला रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को भेजे गए नोटिस में तीन माह में उपभोग किए गए लोड का उल्लेख किया गया है। जोनल मुख्य अभियंताओं ने बताया कि राजधानी में नौ किलोवाट विद्युत लोड के 480 ऐसे उपभोक्ता हैं जो स्वीकृत लोड से छह गुना ज्यादा लोड पर बिजली जला रहे हैं। इनमें 190 अमौसी, 123 गोमतीनगर, 60 जानकीपुरम, 107 लखनऊ मध्य जोन के उपभोक्ता हैं।


0000
स्वीकृत लोड से ज्यादा उपभोग के मामले
उपभोक्ता ----- सलमा ------ रानी सिंह
स्वीकृत लोड --- 8 केवी ------ 32 केवी
मार्च -------- 3.93 केवी ---- 35.28 केवी
अप्रैल ------- 10.16 केवी ---- 36.77 केवी
मई --------- 10.35 केवी --- 35.87 केवी

000000

अलीगंज अग्निकांड के बाद लखनऊ समेत सभी जोनल मुख्य अभियंताओं को स्वीकृत से ज्यादा लोड पर बिजली का उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोड न बढ़ाने वालों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
- रजत जुनेजा,
निदेशक (वाणिज्य), मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed