सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fire breaks out at the capital's Lokbandhu Hospital; flames erupt due to a short circuit, smoke fills the

UP: राजधानी के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें, बिल्डिंग में भरा धुआं; कर्मी भागे

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 26 Jun 2026 11:28 AM IST
सार

राजधानी के एक सरकारी अस्पताल परिसर में तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे भवन में धुआं भर गया। कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। पहले भी यहां आग लग चुकी है। फायर सुरक्षा से जुड़े कार्य अधूरे होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Fire breaks out at the capital's Lokbandhu Hospital; flames erupt due to a short circuit, smoke fills the
लोकबंधु अस्पताल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ के आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर के एक भवन में आग लग गई है। तड़के करीब पांच बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

अस्पताल परिसर में आशा ज्योति केंद्र का संचालन हो रहा है। सुबह करीब पांच बजे शार्ट सर्किट से वेटिंग एरिया के फॉल सीलिंग में आ लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे निकलने लगी। फॉल सीलिंग में तेजी से आग भड़क उठी। धुंआ बिल्डिंग में भरने लगा। 
विज्ञापन


इससे सुरक्षा कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत हुई। कर्मचारी घटना स्थल की तरफ भागे। फायर एश्टिग्यूसर से कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आशा ज्योति केंद्र प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की घटना से नहीं लिया सबक

14 अप्रैल 2025 को आग लगने की घटना हुई थी। इसमें आईसीयू लेकर वार्ड तक में काफी उपकरण इलाज संबंधी दस्तावेज आदि जलकर खाक हो गए थे। आग अस्पताल के दूसरे तल पर बने वार्ड व आईसीयू क्षेत्र के पास लगी थी। करीब 200 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।





करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल में फायर फ्रूफ फाल्स सीलिंग लगाने का काम चला रहा है। साथ ही अनहोनी की दशा में आग पर पानी की बौछार करने का सिस्टम भी लगाया जा रहा है। एक साल से अधिक का समय गुजर चुका है। अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। अधूरा काम होने से अस्पताल में मरीजों की जान जोखिम में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed