{"_id":"6a3e2378121f2a2b570b04ea","slug":"video-video-ayathhaya-pahaca-aravatha-kajaraval-ka-sanatana-rakashhaka-sagha-na-kaya-varathha-faka-patal-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन के दौरान सनातन रक्षक संघ और पंडा-पुरोहित समाज ने उनका विरोध किया। सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास से राम मंदिर के गेट नंबर-11 की ओर काली झंडी दिखाने के लिए निकले हालांकि, प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को उनके आवास के पास ही रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका, हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया तथा "अरविंद केजरीवाल वापस जाओ" सहित विभिन्न नारे लगाए। प्रदर्शन में पंडा -पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजेश महाराज समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे मीडिया से बातचीत में सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि जिन लोगों ने पहले भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिए तथा राम मंदिर के स्थान पर अस्पताल और विद्यालय बनाने की बात कही थी, ऐसे लोगों का अयोध्या में विरोध किया जाएगा। वहीं पांडा-पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजेश महाराज ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें आवास से आगे बढ़कर गेट नंबर-11 तक जाने की अनुमति नहीं दी।
इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और मौके पर ही अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।