फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:30 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 28 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:27 AM, 28-Aug-2026

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नागेश्वर नाथ में जलाभिषेक, हनुमानगढ़ी-रामलला के दर्शन

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नागेश्वर नाथ में जलाभिषेक, हनुमानगढ़ी-रामलला के दर्शन और पढ़ें
10:26 AM, 28-Aug-2026

स्लैब पर जिंदगी: एक फुट चौड़ा पत्थर, नीचे पांच फीट गहरा नाला; फ्रीगंज में जान जोखिम में डालकर हो रही आवाजाही

आगरा के फ्रीगंज में पांच फीट गहरे नाले को पार करने के लिए लोगों को महज एक फुट चौड़े प्री-कास्ट स्लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। संतुलन बिगड़ने से कई लोग घायल हो चुके हैं और हाल में बुजुर्ग शीला देवी की नाले में गिरने से मौत भी हो गई थी। और पढ़ें
विज्ञापन
10:25 AM, 28-Aug-2026

अयोध्या: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में गिरी गाज, हेड कांस्टेबल सस्पेंड; आठ पर FIR, गिरफ्तारी एक भी नहीं

अयोध्या में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल पर गाज गिरी है। एसएसपी ने इन्हें सस्पेंड कर दिया है। मामले में आठ पर FIR दर्ज की गई है, लेकिन गिरफ्तारी एक भी नहीं हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...  और पढ़ें
10:19 AM, 28-Aug-2026

यूपी: ‘उड़ता ताबूत बन रहे ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट’, देश में हर 40 दिन में एक विमान हादसा, छह साल में 51 दुर्घटनाएं

Kanpur Aircraft Accident Special Report: एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 2021 से अगस्त 2026 के बीच कुल 51 विमान दुर्घटनाएं हुई हैं। यानी औसतन हर 41 दिन में एक विमान क्रैश हुआ है। इनमें सबसे अधिक हादसे ट्रेनिंग  विमानों के साथ हुए हैं। और पढ़ें
10:18 AM, 28-Aug-2026

सावधान: जोड़, कमर और मांसपेशियों में इसलिए हो रहा है दर्द, इन बातों को करें फॉलो; रहेगा काफी फायेदमंद

बारिश और पारा गिरने के साथ एसएन मेडिकल कॉलेज की हड्डी रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना औसतन 350 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें जोड़, मांसपेशियों और पुरानी चोट के मरीज अधिक हैं। फिजियोथेरेपी के साथ मरीजों को घर पर व्यायाम दोहराने की सलाह दी जा रही है। वहीं बीएमडी जांच में 80 में से आधे से अधिक मरीजों में कैल्शियम की कमी मिली। और पढ़ें
10:15 AM, 28-Aug-2026

एसएन मेडिकल कॉलेज: बच्चे की मौत के बाद टूटी नींद, एकेडमिक ब्लॉक में शुरू हुआ कार्य

एसएन मेडिकल कॉलेज में जर्जर हिस्सों की आखिरकार मरम्मत शुरू हो गई है। एकेडमिक ब्लॉक की बाहरी दीवार पर काम चल रहा है, जहां कई जगह सरिया दिख रही थी और प्लास्टर गिर रहा था। बच्चे की मौत के बाद पुराने भवनों का ऑडिट भी कराया जा रहा है। ऑडिट रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:08 AM, 28-Aug-2026

सुना है क्या: 'जान से भी ज्यादा जमीन की चिंता', साथ ही बिखरती है सोने की चमक और बिगडै़ल अफसर से दहशत के किस्से

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास... और पढ़ें
10:06 AM, 28-Aug-2026

यूपी न्यूज: लड़कियों को कब मिलेगी फ्री में स्कूटी? इतनी छात्राओं का पहली लिस्ट में आया नाम, सत्यापन हुआ शुरू

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत स्नातक कर चुकी छात्राओं के लिए पहली सूची विश्वविद्यालय को मिल गई है। इसमें 1441 छात्राओं के नाम शामिल हैं और प्रमाण पत्रों का सत्यापन शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय ने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के करीब 28 हजार छात्राओं की सूची शासन को भेजी थी। आगे सूची मिलते ही अन्य छात्राओं का भी सत्यापन किया जाएगा।
  और पढ़ें
09:56 AM, 28-Aug-2026

सेहत पर संकट: तहरीर मिलने के छह दिन बाद भी फर्जी डॉक्टरों पर नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट, पत्रावलियां पुलिस के पास

तहरीर मिलने के छह दिन बाद भी फर्जी डॉक्टरों पर रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। बोर्ड कार्यालय से सभी पत्रावलियां पुलिस ला चुकी है। फिर भी पूरे मामले में जांच की दुहाई दी जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
09:55 AM, 28-Aug-2026

कबाड़ में तब्दील हुआ हैंडपंप, पानी के लिए तरसे मुसहर समाज के लोग; VIDEO

कबाड़ में तब्दील हुआ हैंडपंप, पानी के लिए तरसे मुसहर समाज के लोग; VIDEO और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed