फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:30 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 29 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:23 AM, 29-Aug-2026

समग्र शिक्षा अभियान: मिट्टी के खिलौने और मूर्तियां बनाना सीखेंगे छात्र, स्कूलों में आयोजन; बैगलेस डे मनाएंगे

समग्र शिक्षा के तहत परिषदीय, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में हर शनिवार बैगलेस डे मनाया जा रहा है। अगस्त से नवंबर तक 11 शनिवार को बच्चों को मिट्टी के खिलौने-मूर्तियां बनाना, कुम्हार की कार्यशाला और कला-शिल्प जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। प्रत्येक विद्यालय को सामग्री खरीदने के लिए 6500 रुपये का बजट मिलेगा। और पढ़ें
09:15 AM, 29-Aug-2026

रोडवेज वाराणसी: बसों में 21 हजार से ज्यादा महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा, भीड़ से हुई परेशानी; 10504 अटेंडेंट रहे

रक्षाबंधन पर रोडवेज की मुफ्त बस यात्रा सुविधा का दो दिनों में 31,685 यात्रियों ने लाभ उठाया। इनमें 21,181 महिलाएं और 10,504 अटेंडेंट शामिल रहे। बसों में भीड़ के कारण गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज और विंध्याचल रूट पर यात्रियों को परेशानी हुई। कई महिलाओं को निजी बसों से सफर करना पड़ा। और पढ़ें
विज्ञापन
09:14 AM, 29-Aug-2026

हरियाणवी सिंगर का कत्ल: 'चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि...', इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा; दो पकड़े

शामली में हरियाणावी गायक अंकित बालियान की हत्या में पुलिस ने दो शूटरों को दबोच लिया है। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात के बाद बदमाश हरियाणा-दिल्ली की ओर भागे हैं। पुलिस की टीम ने पानीपत तक दबिश दी है। उधर, अंकित की हत्या के बाद उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें कुछ दिन पहले पोस्ट किया गया एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें अंकित उन लोगों को कड़ी चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। और पढ़ें
09:10 AM, 29-Aug-2026

वाराणसी: दत्तात्रेय होसबाले बोले- अविश्वास से कमजोर होता है रक्षाबंधन का स्नेहसूत्र, न बंटने की अपील; ली शपथ

वाराणसी में रक्षाबंधन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि अविश्वास से रक्षाबंधन का स्नेहसूत्र कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में विश्वास, आत्मीयता और एकता का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से परस्पर भरोसा मजबूत करने और सामाजिक समरसता बढ़ाने का आह्वान किया।

और पढ़ें
09:09 AM, 29-Aug-2026

कानपुर: 18 घंटे बाद भी नहीं मिला बच्ची का शव, ग्रामीणों का फूट पड़ा गुस्सा, सड़क जाम कर प्रदर्शन, यातायात ठप

Kanpur News: चौबेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में घटना के 18 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची का शव बरामद न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए चौबेपुर बंदी माता मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें
09:09 AM, 29-Aug-2026

कानपुर में चौबेपुर के त्रिलोकपुर गांव में हंगामा, 18 घंटे बाद भी बच्ची का शव न मिलने से भड़के ग्रामीण

कानपुर में चौबेपुर के त्रिलोकपुर गांव में हंगामा, 18 घंटे बाद भी बच्ची का शव न मिलने से भड़के ग्रामीण और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:02 AM, 29-Aug-2026

बीएचयू: दो साल में दान में मिलीं सिर्फ 40 कॉर्निया, यह जरूरत से 92% कम; आईबैंक में लगातार बढ़ रही वेटिंग

बीएचयू आईबैंक में दो साल में दान से सिर्फ 40 कॉर्निया मिल सकीं, जो जरूरत से करीब 92 फीसदी कम हैं। वहीं, 2351 लोगों ने नेत्रदान की प्रतिज्ञा ली है। कॉर्निया की कमी के कारण आईबैंक में वेटिंग लगातार बढ़ रही है। जरूरतमंद मरीजों को प्रत्यारोपण के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।

और पढ़ें
08:57 AM, 29-Aug-2026

वाराणसी: न हथकड़ी लगी, न जेल गए, 2 साल में 11 दोषियों को अदालत में खड़े रहने की सजा; 200 से 700 का जुर्माना

वाराणसी में पिछले दो वर्षों में 11 दोषियों को अदालत ने जेल भेजने या हथकड़ी लगाने के बजाय अदालत में खड़े रहने की सजा सुनाई। इन पर 200 से 700 रुपये तक जुर्माना भी लगाया गया। दोषियों को कार्यवाही पूरी होने तक अदालत में खड़े रहकर सजा भुगतनी पड़ी। यह फैसला छोटे अपराधों में सुनाया गया।

और पढ़ें
08:53 AM, 29-Aug-2026

कानपुर के सिखटिया गांव में अचानक धंस गई सात फीट जमीन

कानपुर के सिखटिया गांव में अचानक धंस गई सात फीट जमीन और पढ़ें
08:47 AM, 29-Aug-2026

8वां वेतन आयोग: 2.0 फिटमेंट फैक्टर हुआ लागू, तो कितना होगा इंक्रीमेंट; कितनी बढ़ेगी सैलरी? समझें पूरा गणित

8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों में वेतन बढ़ोतरी की उम्मीदें तेज हैं और फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.86 तक रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। अगर 2.0 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो न्यूनतम मूल वेतन 36 हजार हो सकता है और 1 जनवरी 2026 से एरियर मिलने की संभावना पर भी नजर है।
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed