Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6afc9d5a94ec09eccd0e5883","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-11-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:25 AM, 18-Nov-2026
वाराणसी: जनशिकायतों के निपटारे में खराब प्रदर्शन पर पुलिस कमिश्नरेट में तबादला, युवा पुलिसकर्मियों को कमान
वाराणसी पुलिस कमिश्वरेट में जनशिकायतों के निपटारे में खराब प्रदर्शन पर तबादला एक्सप्रेस चली। इस दौरान युवा पुलिसकर्मियों को थाने की कमान सौंपी गई। चार प्रभारी निरीक्षक पुलिस लाइन भेजे गए। छह थानाध्यक्ष भी बदले गए। और पढ़ें10:16 AM, 18-Nov-2026
'मैं बहनजी नहीं हूं': सामने वाला चुप, हंसी न रोक पाए इंस्पेक्टर; ACP अमीषा सिंह का जवाब तेजी से हो रहा वायरल
आगरा में प्रदर्शन के लिए पहुंचे हरियाणा के परशुराम दल के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान एसीपी सदर अमीषा सिंह का 'मैं बहनजी नहीं हूं' वाला जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कार्यकर्ता बिना अनुमति राजपुर चुंगी स्थित परशुराम पार्क जाना चाहते थे।और पढ़ें
विज्ञापन
10:13 AM, 18-Nov-2026
यूपी: पांच लाख घरों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र, 750 मेगावाट अतिरिक्त ऊर्जा क्षमता विकसित करने की तैयारी
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 750 मेगावाट की अतिरिक्त ऊर्जा क्षमता विकसित करने की तैयारी है। योजना के लिए केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारों की तरफ वित्तीय सहायता दी जाएगी। और पढ़ें10:13 AM, 18-Nov-2026
कानपुर: उर्सला में बाहर की लिख रहे दवा, सर्जरी के नाम पर मांगे 12 हजार, अधीक्षक बोले- कमेटी बनाकर करेंगे जांच
Kanpur News: उर्सला अस्पताल में मरीजों से अवैध वसूली और बाहर की दवाएं लिखे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि मरीजों से सर्जरी के नाम पर 12 हजार रुपये और मरहम-पट्टी के भी पैसे मांगे जा रहे हैं, जिस पर चिकित्सा अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। और पढ़ें10:12 AM, 18-Nov-2026
Aligarh News: अलीगढ़ नगर निगम में संपत्ति कर जमा करने में फर्जीवाड़ा, सात कर्मियों के खिलाफ एफआईआर
अलीगढ़ नगर निगम के संपत्ति कर विभाग में कथित रूप से करदाताओं से पूरी राशि लेकर पोर्टल पर कम टैक्स जमा कराने और भुगतान के लिए निजी यूपीआई आईडी का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। जांच के बाद सात आउटसोर्स कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। और पढ़ें09:55 AM, 18-Nov-2026
यूपी चुनाव 2027: अवध में अयोध्या से चुनावी अभियान का आगाज करेंगे आकाश आनंद, तैयारियों में सबसे आगे बसपा
बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की 20 नवंबर को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा होगी। यूपी चुनाव की तैयारियों में बसपा सबसे आगे है। पार्टी ने 100 से अधिक प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:55 AM, 18-Nov-2026
यूपी: इन वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स! डीएम ने दिए ये आदेश; उत्तरी बाईपास से आए तो खंदौली पर नहीं लगेगा पैसा
उत्तरी बाईपास से गुजरने वाले भारी वाहनों को अब खंदौली टोल पर दोबारा शुल्क नहीं देना होगा। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि उत्तरी बाईपास का टोल चुकाने वाले वाहनों को छूट देने के लिए एनएचएआई से वार्ता हो चुकी है।और पढ़ें
09:53 AM, 18-Nov-2026
पहलवान की हत्या: जिसके आगे बोलने से डरते थे लोग, उसे भाई भतीजों ने ही मिलकर मार डाला; सामने आई ये वजह
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के सुरेश नगर में 120 गज जमीन के विवाद में बॉडी बिल्डर शाहिद कुरैशी उर्फ गुड्डू पहलवान (49) की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने मृतक के भाई और भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है।और पढ़ें
09:41 AM, 18-Nov-2026
क्यूएस रैंकिंग-2027: आईआईटी कानपुर की 315वां स्थान, देश में मिली छठी रैंक, इन मानकों पर रहा शानदार प्रदर्शन
Kanpur News: क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग-2027 में आईआईटी कानपुर को वैश्विक स्तर पर 315वां और देश में छठा स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले साल के मुकाबले संस्थान की रैंकिंग में पांच पायदान की गिरावट दर्ज की गई है। और पढ़ें09:29 AM, 18-Nov-2026
