Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6afdeed506f595cd1a0fe515","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-11-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
09:59 AM, 19-Nov-2026
आगरा विश्वविद्यालय: परीक्षा शुरू, समिति की बैठक ही नहीं हुई; 35 डिबार कॉलेजों को भी बना दिया केंद्र
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षा समिति की बैठक के बिना ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण और उड़नदस्तों का गठन कर दिया गया। करीब 35 डिबार महाविद्यालयों को भी केंद्र बनाया गया, जबकि 17 नवंबर से परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।और पढ़ें
09:59 AM, 19-Nov-2026
मऊ में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी, लूट, गैंगस्टर समेत दर्ज हैं 10 से ज्यादा मामले
मऊ जिले के रामपुर चकिया में पुलिस मुठभेड़ हुई। जिसमें 25 हजार का इनामी बदमाश सफीउद्दीन उर्फ छोटू के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें
विज्ञापन
09:54 AM, 19-Nov-2026
गजब: शिक्षा भवन से निकला सामान, डीडीआर पहुंचते-पहुंचते हो गया चोरी; पहले दी तहरीर...फिर इसलिए ले ली वापस
आगरा के पंचकुइयां स्थित शिक्षा भवन से शाहगंज के डीडीआर कार्यालय में शिफ्ट किया गया सामान गायब मिला है। नौ पंखे, दो प्रिंटर, बैटरी, दो टाइपराइटर और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दी गई है, जबकि कार्यालय का बाकी सामान सुरक्षित है।और पढ़ें
09:53 AM, 19-Nov-2026
कानपुर: ‘सर्वर ने किया परेशान...लोकेशन में उलझे’, फिर भी 17 हजार ने पूरी की स्वगणना, प्रदेश में नौवां स्थान
Kanpur News: जनगणना-2027 के तहत घर बैठे स्वगणना की सुविधा पोर्टल के धीमे सर्वर और लोकेशन चुनने जैसी तकनीकी खामियों के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। इसके बावजूद तीन दिनों में कानपुर के 17,259 लोगों ने स्वगणना पूरी कर ली है और प्रदेश स्तर पर जिला नौवें स्थान पर है। और पढ़ें09:49 AM, 19-Nov-2026
नया खुलासा: चार साल में घट गईं 2.25 लाख महिला वोटर, आगरा का जेंडर रेशियो 11 अंक गिरा; बाह सबसे पीछे
आगरा की मतदाता सूची में 2022 के मुकाबले महिला मतदाताओं का लिंगानुपात 841 से घटकर 830 रह गया है। अब हर हजार पुरुष मतदाताओं पर केवल 830 महिलाएं पंजीकृत हैं, जबकि बाह विधानसभा क्षेत्र 802 के अनुपात के साथ सबसे पीछे है।और पढ़ें
09:46 AM, 19-Nov-2026
शादी के शुभ मुहूर्त: देवउठनी एकादशी से खत्म होगा चातुर्मास, नोट कर लें...इन तारीखों में गूंजेंगी शहनाइयां
20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास समाप्त होगा और विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। नवंबर और दिसंबर में शादी के कुल 14 शुभ मुहूर्त बताए गए हैं।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 AM, 19-Nov-2026
कानपुर: घाटमपुर उप डाकघर घोटाला…रकम 1.63 करोड़ के पार, चार और खाताधारक पहुंचे थाने, पुलिस ने दर्ज किए बयान
Kanpur News: घाटमपुर उप डाकघर में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को चार और नए खाताधारकों ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कुल शिकायतों की संख्या 31 और घोटाले की रकम बढ़कर 1.63 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। और पढ़ें09:43 AM, 19-Nov-2026
मुसीबत: एमजी रोड पर चलना हुआ मुश्किल, पांच मिनट की दूरी तय करने में लगा चार गुना समय; ट्रैफिक पुलिस भी बेबस
आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के चलते बुधवार को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक भीषण जाम लगा रहा। पांच मिनट की दूरी तय करने में वाहन चालकों को 20 मिनट तक लगे। वहीं स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चे भी जाम में फंसे रहे।और पढ़ें
09:39 AM, 19-Nov-2026
यूपी: कोहरे में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक समेत सात घायल; गलत दिशा में बस मोड़ते समय हुआ हादसा
मऊ जिले में बृहस्पतिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। कोहरे के चलते दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत हुई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। और पढ़ें09:38 AM, 19-Nov-2026
यूपी: ताज की सुरक्षा से भी खिलवाड़, पूर्वी गेट का स्कैनर खराब; DGP के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था
ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटकों के बैग की जांच करने वाली स्कैनिंग मशीन लंबे समय से खराब है। मशीन ठीक नहीं होने के कारण सीआईएसएफ के जवान मैन्युअल तरीके से सामान की जांच कर रहे हैं।और पढ़ें
