Live
Dev Deepawali in Varanasi Live: देव दीपावली पर सोने सी दमकी काशी, गंगा के अर्धचंद्राकार तट पर उतरे देवता
{"_id":"6b057a8be91bd95bbd0c4153","slug":"dev-deepawali-in-kashi-84-ganga-ghats-illuminated-with-lamps-massive-crowds-gather-at-riverfront-see-photos-2026-11-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Dev Deepawali in Varanasi Live: देव दीपावली पर सोने सी दमकी काशी, गंगा के अर्धचंद्राकार तट पर उतरे देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 24 Nov 2026 07:52 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी।
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:52 PM IST
खास बातें
काशी में देव दीपावली की अलौकिक छटा देखते ही बन रही है। गंगा के तट पर आस्था, अध्यात्म और उत्सव का अद्भुत संगम नजर आ रहा है। शाम ढलने के साथ ही गंगा आरती के साक्षी बनने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुभ मुहूर्त में 21 लाख दीयों से पूरे 84 घाट रोशनी से जगमगा उठे। नमो घाट पर कार्यक्रम की शुरुआत हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ हुई। तस्वीरों में देखें पल- पल की अपडेट
विज्ञापन
काशी में भव्य देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:27 PM, 24-Nov-2026
पर्यटकों में दिखा उत्साह
पहली बार नमो घाट पहुंचे आदित्य सिंह ने कहा कि यहां आकर बेहद उत्साह और सुख की अनुभूति हो रही है। घाट पर साफ-सफाई की व्यवस्था भी काफी अच्छी है। आजमगढ़ के विशाल राय ने बताया कि वह तीन साल से देव दीपावली देखने काशी आ रहे हैं। नमो घाट का आयोजन हर बार उन्हें नया लगता है। इस बार उनके गांव रानी की सराय से भी कई युवा उत्सव देखने पहुंचे हैं।
07:05 PM, 24-Nov-2026
दुल्हन की तरह सजे काशी के गंगा घाट
देव दीपावली की तैयारियां जिला प्रशासन समेत विभिन्न विभागों ने करीब 15 दिन पहले से शुरू कर दी थीं। घाटों की सजावट, साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। नमो घाट पर पहुंचे पर्यटक भी यहां की भव्यता और व्यवस्थाओं से अभिभूत नजर आए। किसी ने काशी की आध्यात्मिक पहचान को उत्सव से जोड़कर देखा तो किसी के लिए यह यादगार अनुभव बन गया।
विज्ञापन
06:25 PM, 24-Nov-2026
भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा बोले- स्वर्ग जैसी है काशी की दिव्यता
देव दीपावली के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने कहा कि काशी की दिव्यता स्वर्ग जैसी है।06:07 PM, 24-Nov-2026
देव दिवाली पर सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम घाट
देव दिवाली पर मंगलवार की देर शाम कैथी स्थित श्री मार्कंडेय महादेव घाट से गंगा-गोमती संगम घाट तक सवा लाख दीपों से सजाया गया। मां जान्हवी प्रज्ञा सेवा समिति ने इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। दोपहर से ही बच्चे और महिलाएं दीप सजाने, बाती रखने और तेल डालने में जुटे रहे।
06:00 PM, 24-Nov-2026
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लॉन्च किया 'वाराणसी 84 घाट ऑडियो टूर'
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के लिए जीपीएस आधारित 'वाराणसी 84 घाट ऑडियो बुक-ऑडियो टूर' तैयार की है। देव दिवाली-2026 पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इसका शुभारंभ किया। यह पहल काशी के 84 घाटों की ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं को जानना आसान बनाएगी।
05:48 PM, 24-Nov-2026
झालरों से सजा राजघाट पुल
राजघाट पुल के पिलरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया, जो रोशनी के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। गंगा की लहरों में झिलमिलाते दीपों और जगमगाते पुल का दृश्य देखने के लिए लोग ठहरते नजर आए। पूरी काशी दीपों की रोशनी में नहाई नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:46 PM, 24-Nov-2026
गंगा के दोनों तटों पर दीपों की रोशनी से जगमगाई काशी
वाराणसी में देव दीपावली पर गंगा के दोनों तट दीपों की असंख्य रोशनी से जगमगा उठे। गंगा के उस पार से लेकर शहर के घाटों तक दीपों की कतारों ने अद्भुत छटा बिखेरी। नमो घाट के सामने गंगा पार का नजारा भी बेहद आकर्षक दिखा।
05:43 PM, 24-Nov-2026
दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे मनोज तिवारी
देव दीपावली के अवसर पर दशाश्वमेध घाट सांसद व भजन गायक मनोज तिवारी पहुंचे। घाट पर महाआरती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी है।05:41 PM, 24-Nov-2026
हरिश्चंद्र घाट उमड़े श्रद्धालु
देव दीपावली के अवसर पर काशी की दिव्यता और भव्यता देखने के लिए हरिश्चंद्र घाट पर भारी भीड़ रही। पूरे घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
05:29 PM, 24-Nov-2026
दुल्हन की तरह सजी काशी
देव दीपावली पर काशी दुल्हन की तरह सजी है। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर- हर महादेव से काशी के घाट और कुंड गूंज रहे हैं।
