सब्सक्राइब करें

Live

Kainchi Dham Mela Live: भक्ति का अद्भुत नजारा, एक घंटे में दस हजार से भक्तों ने लिया बाबा का आशीर्वाद

अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Mon, 15 Jun 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

कैंची धाम का आज 62वां स्थापना दिवस है। सोमवार सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कैंची धाम में सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं को मालपुए के प्रसाद बंटने के साथ मेला शुरू हुआ।

Today Kainchi Dham Foundation Day
कैंची धाम में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:04 AM, 15-Jun-2026

यहां से मिलेगी शटल सेवा

  • सैनिटोरियम पार्किंग भवाली
  • ब्लॉक पार्किंग भीमताल
  • जंगलात  बैरियर भवाली
  • खैरना
  • पनीराम ढाबा
  • तल्लीताल टैक्सी स्टैंड
  • नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम
  • रेलवे स्टेशन काठगोदाम
  • रोडवेज, केमू स्टेशन हल्द्वानी
  • प्रस्तावित आईएसबीटी पार्किंग, गौलापार
07:01 AM, 15-Jun-2026

खैरना रूट पर खाली होने लगी कतार

कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

कैंची धाम मंदिर के नीचे वाले मार्ग की तरफ से लगी श्रद्धालुओं की कतार कम होने लगी है। श्रद्धालुओं के लिए बनाए स्टैंड में श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम होने लगी है।

06:40 AM, 15-Jun-2026

भीमताल एवं बेतालघाट ब्लॉक के विद्यालयों में आज रहेगा अवकाश

नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की ओर से कैंची धाम मेले में आमजन की सुविधा, सुव्यवस्थित यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सोमवार को इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 जून को भीमताल एवं बेतालघाट ब्लॉक के अंतर्गत संचालित पहली कक्षा से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों समेत आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं बेसिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक आदि तक समय से सूचना प्रसारित करवा दें। मामले में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
06:26 AM, 15-Jun-2026

श्रद्धालुओं की लगी एक किमी लंबी कतार 

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की लगी एक किमी लंबी कतार  - फोटो : अमर उजाला
कैंची धाम में स्थापना दिवस पर सोमवार की सुबह छह बजे के बाद से भवाली की तरफ से एक किलोमीटर लंबी कतार लग चुकी है। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ श्री राम के नारों के साथ मंदिर में प्रवेश करते रह रहे हैं।
06:22 AM, 15-Jun-2026

दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 

Kainchi Dham Mela - फोटो : अमर उजाला
कैंची धाम के स्थापना दिवस पर बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों के साथ सुबह छह बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है।
06:09 AM, 15-Jun-2026

Kainchi Dham Mela Live: भक्ति का अद्भुत नजारा, एक घंटे में दस हजार से भक्तों ने लिया बाबा का आशीर्वाद

सोमवार की सुबह 5 बजे बाबा नीब करौरी महाराज को मालपुए के भोग लगाने के साथ कैंची धाम में स्थापना दिवस शुरू हुआ। रातभर कतार में लगे श्रद्धालुओं का मंदिर में बारी-बारी से प्रवेश शुरू हो गया है। बाबा के जयकारों के साथ श्रद्धालु महाप्रसाद लेते हुए वापस लौट रहे हैं। मंदिर समिति में लगे सेवादार श्रद्धालुओं को मालपुए का प्रसाद वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed