{"_id":"6a2f5a19f3827f23740e4299","slug":"tight-security-arrangements-for-the-founding-day-of-kainchi-dham-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kainchi Dham Mela: भक्तों की भीड़ पर पुलिस की नजर, DM-SSP ने खुद संभाला मोर्चा, सुबह पांच बजे से मौके पर मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kainchi Dham Mela: भक्तों की भीड़ पर पुलिस की नजर, DM-SSP ने खुद संभाला मोर्चा, सुबह पांच बजे से मौके पर मौजूद
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:19 AM IST
विज्ञापन
सार
कैंची धाम में सोमवार को स्थापना दिवस पर सुबह पांच बजे से डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी मौके पर मौजूद होकर मोर्चा संभाले हुए हैं। मंदिर में स्थापना दिवस को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात हैं।
कैंची धाम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कैंची धाम का आज 62वां स्थापना दिवस है। कैंची धाम में सोमवार को स्थापना दिवस पर सुबह पांच बजे से डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी मौके पर मौजूद होकर मोर्चा संभाले हुए हैं। मंदिर में स्थापना दिवस को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात हैं। मंदिर के बाहर पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है।
श्रद्धालुओं की लगी एक किमी लंबी कतार
कैंची धाम में स्थापना दिवस पर सोमवार की सुबह छह बजे के बाद से भवाली की तरफ से एक किलोमीटर लंबी कतार लग चुकी है। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ श्री राम के नारों के साथ मंदिर में प्रवेश करते रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कैंची धाम के स्थापना दिवस पर बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों के साथ सुबह छह बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है।