{"_id":"6a2f0b4d8c1df871a10fbf5f","slug":"two-police-personnel-suspended-and-an-fir-registered-over-the-molestation-of-a-young-woman-at-kainchi-dham-haldwani-news-c-418-1-shld1006-7609-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंची धाम में युवती से छेड़छाड़ पर दो पुलिसकर्मी निलंबित, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंची धाम में युवती से छेड़छाड़ पर दो पुलिसकर्मी निलंबित, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में शनिवार देर रात दो पुलिसकर्मियों की ओर से होम स्टे संचालक की बेटी से छेड़खानी और मारपीट करने पर भवाली पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि शनिवार रात स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने दो पुलिसकर्मियों पर होम स्टे संचालक की बेटी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ कैंची धाम चौकी में धरना-प्रदर्शन किया था। लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। लोगों के विरोध पर भवाली कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा दोनों पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां मेडिकल में दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। युवती के पिता ने पुलिस को ऊधमसिंह नगर के थाना कैलाखेड़ा में तैनात एसएसआई जगदीश प्रसाद और गदरपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार के खिलाफ उनकी बेटी के साथ खींचातानी, अभद्र हरकत और साले के साथ मारपीट करने संबंधी तहरीर सौंपी थी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।