सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Devendra Singh Bisht's paintings became the center of attraction on Foundation Day.

Nainital News: स्थापना दिवस पर आकर्षण का केंद्र बनीं देवेंद्र सिंह बिष्ट की पेंटिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Devendra Singh Bisht's paintings became the center of attraction on Foundation Day.
विज्ञापन
नैनीताल। कैंची धाम के स्थापना दिवस पर श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। इस पावन मौके पर स्थानीय चित्रकार देवेंद्र सिंह बिष्ट की ओर से बनाई जा रही बाबा नीब करौरी महाराज की पेंटिंग्स श्रद्धालुओं और पर्यटकों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पिछले 13 वर्षों से अपनी कला का जादू बिखेर रहे देवेंद्र सिंह बिष्ट की बाबा के प्रति गहरी श्रद्धा और अनूठा समर्पण उनकी पेंटिंग में साफ झलकता है। वह ब्रश से बाबा के शांत स्वरूप, उनके चेहरे के ओज और प्रसिद्ध कंबल वाली छवि को इतनी सजीवता से उकेरते हैं कि भक्त तस्वीरें देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। बिष्ट के अनुसार स्थापना दिवस के दौरान उनके पास बाबा के चित्रों के कई ऑर्डर आए हैं। देवेंद्र बताते हैं कि बाबा की पेंटिंग बनाना उनके लिए केवल एक पेशा नहीं बल्कि आत्मिक साधना और बाबा की सेवा का एक माध्यम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed