{"_id":"6a2f0b19a2b206fa5f0dc48f","slug":"thrilling-victories-for-shahbad-eleven-and-gonda-haldwani-news-c-238-1-shld1023-127108-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शाहबाद इलेवन और गोंडा की रोमांचक जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शाहबाद इलेवन और गोंडा की रोमांचक जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसए और अमर उजाला के संयुक्त आयोजन में 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता जारी है। रविवार को मल्लीताल मैदान में खेले गए दोनों ही कड़े मुकाबलों का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिये हुआ। शाहबाद इलेवन और मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गोंडा ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
दिन का पहला मुकाबला शाहबाद इलेवन और गांधी स्पोर्ट्स क्लब बाराबंकी के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। खेल के 26वें मिनट में बाराबंकी की ओर से हामिद ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। शाहबाद ने हार नहीं मानी और खेल के 39वें मिनट में सचिन ने गोल दागकर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक स्कोर यही रहा। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ जिसमें शाहबाद ने 3 गोल दागे जबकि बाराबंकी का खाता नहीं खुल सका। इस तरह शाहबाद ने मैच अपने नाम किया।
दूसरा मैच मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गोंडा और सुल्तानपुर हॉकी क्लब के बीच हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। सुल्तानपुर के नीरज ने छठे मिनट में ही पहला गोल दागा। गोंडा के दिव्यांशु ने 11वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद गोंडा के अनुराग ने 29वें और 31वें मिनट में लगातार दो गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सुल्तानपुर ने वापसी करते हुए 40वें मिनट में नागेंद्र और 52वें मिनट में अजय के गोल की बदौलत स्कोर 3-3 कर दिया।
विज्ञापन
रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में गोंडा ने 4 और सुल्तानपुर ने 3 गोल किए। इस तरह गोंडा ने मुकाबला अपने नाम किया। गोंडा के लिए दिव्यांशु ने दो जबकि देबू और आकाश ने एक-एक गोल किया। सुल्तानपुर की ओर से अजय, नीरज और सुजीत ने एक-एक गोल दागा। इस दौरान तकनीकी समिति में राजेश साह, रोहित साह, दीपक साह, ललित साह, कैलाश बोरा, संजय गुप्ता और राजीव मल्होत्रा शामिल रहे। मैच में उद्घोषक की भूमिका मनोज चौहान ने निभाई। लाल खान, मनीष द्विवेदी, फैजान, रवि जायसवाल अंपायर रहे।