All Party Delegation: लातविया से स्पेन के लिए रवाना हुई कनिमोझी की टीम; संजय झा सांसदों के साथ मलयेशिया पहुंचे
All Party Delegation News Updates In Hindi: भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह 'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। इन शिष्टमंडलों में शामिल सभी लोग दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब कर रहे हैं। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा नीत शिष्टमंडल उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया पहुंचा है। इससे पहले रविशंकर प्रसाद कोपेनहेगन-फ्रांस-इटली जैसे देशों का दौरा कर भारत का रूख बता हैं। अन्य भारतीय प्रतिनिधिमंडलों में शामिल लोग सिएरा लियोन, पनामा, ग्रीस, बहरीन, कतर, रूस, जापान और यूएई जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं। वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम जारी है। इस खबर में पढ़ें भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे से जुड़ी तमाम अपडेट्स
लाइव अपडेट
इथोपिया में एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'इस पूरी यात्रा का उद्देश्य पहलगाम में भारत की आत्मा पर किए गए हमले के बारे में है, जिसमें हमने 26 लोगों को खो दिया। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर नामक एक परियोजना की अगुआई की। उस परियोजना का एक हिस्सा आउटरीच कार्यक्रम है। हमारे पास सभी दलों के सात समूह हैं। यह एक बहु-पक्षीय प्रतिनिधिमंडल है और हम यहां भारतीय के रूप में हैं। हमने अपनी सभी विचारधाराओं को अलग रखा है क्योंकि जब आतंकवाद की बात आती है, तो मुझे लगता है कि हम सभी एक ही पृष्ठ पर हैं और हमारे प्रधानमंत्री ने महसूस किया कि दुनिया को पहलगाम में जो हुआ उसकी सच्चाई जानने की जरूरत है और भारत का रुख क्या है। हम दुनिया भर में अपने सभी दोस्तों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उन्हें तथ्य बताए जा सकें और हम सभी इस ब्रह्मांड से आतंकवाद को रोकने और मिटाने के लिए कैसे मिलकर काम कर सकते हैं।'
#WATCH | Addis Ababa, Ethiopia: NCP-SCP MP Supriya Sule says "The reason of this entire trip is about this attack that was made on India's soul in Pahalgam where we lost 26 people. The Prime Minister spearheaded a project called Operation Sindoor. A part of that project is an… https://t.co/SbhFgKZLeF pic.twitter.com/fYzvCW13e9
— ANI (@ANI) May 31, 2025
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, 'हमारी बहुत रचनात्मक बैठके हुईं हैं...इथियोपिया ने पूरा जोर देकर भारत ने जो कदम उठाए थे, उन कदमों की रचनात्मक सराहना की है। अफ्रीकी संघ एक ऐसा समूह है जिसने आतंकवाद को परिभाषित किया है, आतंकवादी गतिविधियों को परिभाषित किया है क्योंकि अफ्रीका खुद आतंकवाद से पीड़ित रहा है। जो गतिविधियां पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता रहा है, वो उसे पूरी तरह से समझते हैं। उन्होंने साफ तौर पर यह कहा है कि किसी भी प्रकार के आतंकवाद की इथियोपिया हमेशा निंदा करेगा और उसके खिलाफ खड़ा रहेगा'।
#WATCH अदीस अबाबा, इथियोपिया: NCP-SCP सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले समूह 7 के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "हमारी बहुत रचनात्मक बैठके हुईं हैं...इथियोपिया ने पूरा जोर देकर भारत ने जो कदम उठाए थे, उन कदमों की रचनात्मक सराहना की है। अफ्रीकी संघ… pic.twitter.com/6EMoOWxrMW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
इथियोपिया के अदीस अबाबा में एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'हमारी सबसे पहले इथियोपिया के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ, बहुत सारे सांसदों के साथ बैठक हुई...हमारी अफ्रीकी संघ के बहुत सारे सदस्यों के साथ भी बैठक हुई। इस सभी बैठकों में एक बात बड़ी उभर कर सामने आती है कि सबने कड़े शब्दों में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है, सभी ने अपनी संवेदनाएं भारत के लोगों के प्रति प्रकट की हैं और सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात कही है'।
#WATCH अदीस अबाबा, इथियोपिया: NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "हमारी सबसे पहले इथियोपिया के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ, बहुत सारे सांसदों के साथ बैठक हुई...हमारी अफ्रीकी संघ के बहुत सारे सदस्यों के साथ भी… pic.twitter.com/HXDVzwv4qr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
अल्जीरिया के अल्जीयर्स में भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, 'अल्जीरिया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है। यह इस्लामिक सहयोग संगठन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य है और अफ्रीकी देशों में इसकी अर्थव्यवस्था दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है...उन्होंने हमारे प्रतिनिधिमंडल को उच्च प्राथमिकता दी है...अल्जीरिया हमारा साथ देना चाहता है। पहलगाम हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के खिलाफ जो प्रस्ताव पारित किया गया था, उसमें अल्जीरिया ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी'।
#WATCH अल्जीयर्स, अल्जीरिया: भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "...अल्जीरिया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है। यह OIC (इस्लामिक सहयोग संगठन) का एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य है और अफ्रीकी… pic.twitter.com/plMhTcuCEc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
इथियोपिया में एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने इथियोपिया के जनप्रतिनिधि सदन के अध्यक्ष टैगेसे चाफो से मुलाकात की।
#WATCH इथियोपिया: NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने इथियोपिया के जनप्रतिनिधि सदन के अध्यक्ष टैगेसे चाफो से मुलाकात की। pic.twitter.com/s8bJ29w3Uj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
इथियोपिया के अदीस अबाबा पहुंचे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल समूह सात के सदस्य और भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा, 'आज एक अद्भुत अनुभव हुआ। ये देश भारत के साथ खड़ा है। इन्होंने स्पष्ट रूप से कहा जिस प्रकार से भारत और अफ्रीका में आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं हम उसके खिलाफ हैं। आज अफ्रीका में बेहतरीन सोच के साथ हमारे प्रतिनिधिमंडल की बात हुई। एक बड़ा कामयाब मिशन भारत की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एक मंच में लाया गया है। पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है और आतंकवाद को बढ़ावा देता है ये संदेश पूरी दुनिया को चला गया है।'
#WATCH अदीस अबाबा, इथियोपिया: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल समूह 7 के सदस्य और भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा, "आज एक अद्भुत अनुभव हुआ। ये देश भारत के साथ खड़ा है। इन्होंने स्पष्ट रूप से कहा जिस प्रकार से भारत और अफ्रीका में आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं हम उसके खिलाफ हैं। आज अफ्रीका… pic.twitter.com/4bITPFgSbq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
जेडी(यू) सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंचा। मलयेशिया में भारत के उच्चायुक्त बीएन रेड्डी ने उनका स्वागत किया।
#WATCH मलेशिया: जेडी(यू) सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कुआलालंपुर पहुंचा। मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त बीएन रेड्डी ने उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/MF4xjuEic3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
सिएरा लियोन के फ्रीटाउन से शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सिएरा लियोन से लाइबेरिया के लिए रवाना हुआ।
#WATCH फ्रीटाउन, सिएरा लियोन: शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सिएरा लियोन से लाइबेरिया के लिए रवाना हुआ। pic.twitter.com/X8LB2ePhiv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
अल्जीरिया में भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मकाम इचाहिद, राष्ट्रीय शहीद स्मारक और फिर राष्ट्रीय मुजाहिद संग्रहालय का दौरा किया।
अल्जीरिया: भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मकाम इचाहिद, राष्ट्रीय शहीद स्मारक और फिर राष्ट्रीय मुजाहिद संग्रहालय का दौरा किया। pic.twitter.com/wP39lnfqea
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
#WATCH अल्जीयर्स, अल्जीरिया: भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अल्जीयर्स में नोट्रे डेम डी'अफ्रीक चर्च का दौरा किया। pic.twitter.com/JS1JqmuJap
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
सिएरा लियोन में बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा, 'भारत उपग्रहों का प्रक्षेपण करता है, पाकिस्तान आत्मघाती हमलावरों का प्रक्षेपण करता है। भारत सॉफ़्टवेयर निर्यात करता है, पाकिस्तान आतंक का निर्यात करता है। भारत विश्वविद्यालय बनाता है, पाकिस्तान उग्रवाद को बढ़ावा देता है। भारत नवाचार के साथ युवाओं को सशक्त बनाता है, पाकिस्तान उन्हें नफरत के साथ कट्टरपंथी बनाता है। भारत जीवन बचाने के लिए डॉक्टर भेजता है, पाकिस्तान जीवन लेने के लिए आतंकवादियों को भेजता है। भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वच्छ ऊर्जा में निवेश करता है, पाकिस्तान हथियारों और गोला-बारूद में निवेश करता है। भारत लोकतंत्र को मजबूत करता है, पाकिस्तान तानाशाहों और आतंकवादियों को पनाह देता है। भारत कूटनीति के माध्यम से दिल जीतता है, पाकिस्तान अंधेरे में हमलों की साजिश रचता है'।
#WATCH | Freetown, Sierra Leone | BJD MP Sasmit Patra says, "... While India launches satellites, Pakistan launches suicide bombers. India exports software, Pakistan exports terror. India builds universities, Pakistan breeds extremism. India empowers youth with innovation,… pic.twitter.com/isFf5A6rtv
— ANI (@ANI) May 31, 2025