West Asia Live: शांति वार्ता के दावों के बावजूद नहीं थम रहे हमले, ईरान के कई शहरों में हुए धमाके
{"_id":"69c1ab67614c02b10e0e5bc8","slug":"west-asia-conflict-live-updates-25-day-iran-israel-us-gulf-countries-trump-netanyahu-irgc-news-in-hindi-2026-03-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Live: शांति वार्ता के दावों के बावजूद नहीं थम रहे हमले, ईरान के कई शहरों में हुए धमाके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivam Garg
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:28 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 25वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
पश्चिम एशिया संकट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
12:51 PM, 24-Mar-2026
ईरान के ऊर्जा मंत्री ने कहा- तेजी से पावर प्लांट का निर्माण कर सकते हैं
ईरान के ऊर्जा मंत्री अब्बास अलियाबादी ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की धमकी पर कहा कि ईरान की ऊर्जा उत्पादन क्षमता विकेंद्रीकृत है और ईरान तेजी से पावर प्लांट का निर्माण करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि लोगों को इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।11:11 AM, 24-Mar-2026
शांति वार्ता की चर्चाओं के बीच ईरान के कई शहरों पर हमले
शांति वार्ता की चर्चाओं के बीच ईरान के कई शहरों पर हमले हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के तेहरान, तबरिज, इस्फहान और करज जैसे शहरों में हवाई हमले हुए हैं। ये हमले बीते 24 घंटे के दौरान हुए हैं। इन शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं।09:58 AM, 24-Mar-2026
ईरानी संसद के एक सदस्य ने अमेरिका से बातचीत को लेकर किया आगाह
ईरान के एक सांसद ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने से पहले देश के नेतृत्व को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी ऐसा हुआ है, जब ईरान अमेरिका के साथ शांति वार्ता कर रहा था तो अमेरिका की तरफ से हमले किए गए। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अमेरिका ने हमसे बातचीत को लेकर झूठ बोला। ईरानी संसद के सदस्य और ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के सदस्य इस्माइल कोवसारी ने कहा कि ट्रंप और नेतन्याहू झूठे हैं और वे बांटने में विश्वास रखते हैं।09:54 AM, 24-Mar-2026
ईरान का इस्राइल पर मिसाइल हमला
इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा है कि इस्राइली एयर डिफेंस को सक्रिय किया गया है क्योंकि ईरान की तरफ से मिसाइल हमला हुआ है। सेना ने लोगों को निर्देश मिलते ही बंकर में जाने की सलाह दी है।08:33 AM, 24-Mar-2026
कुवैत पर ड्रोन हमला
कुवैती सेना ने कहा है कि उन पर मिसाइल और ड्रोन्स से हमला हुआ, जिसे कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया। हालांकि कुछ ड्रोन्स कुवैत की सीमा में गिरे हैं। कुवैत सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें।07:28 AM, 24-Mar-2026
व्हाइट हाउस: ईरान से बैठक पर प्रेस में अटकलें भरोसेमंद नहीं
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लीविट ने एएनआई से बातचीत में स्पष्ट किया कि ईरान के अधिकारियों से इस हफ्ते अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, यूएस विशेष शांति मिशन प्रतिनिधि स्टीव विटकोफ और पूर्व सीनियर एडवाइजर जैरेड कुश्नर की संभावित बैठक को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।लीविट ने कहा ये संवेदनशील कूटनीतिक चर्चाएं हैं और अमेरिका प्रेस के माध्यम से कोई बातचीत नहीं करेगा। स्थिति लगातार बदल रही है, इसलिए किसी भी बैठक के बारे में अटकलों को अंतिम न मानें जब तक व्हाइट हाउस द्वारा आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:25 AM, 24-Mar-2026
अमेरिका ने ईरान पर 9,000 से अधिक हमले किए
US सेंट्रल कमांड के अनुसार फरवरी 28 से शुरू हुए युद्ध के दौरान अमेरिका ने ईरान में 9,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमला किया और 140 ईरानी जहाजों को नष्ट या क्षतिग्रस्त किया। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ वार्ता जारी है, CENTCOM ने पुष्टि की कि हमले जारी हैं।06:04 AM, 24-Mar-2026
इस्राइल ने बेरूत में हिजबुल्ला ठिकानों पर हमला किया
इस्राइल की सेना ने बेरूत में हिजबुल्ला के ढांचे पर नए हमले की घोषणा की है। यह कदम प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की उस घोषणा के बाद आया जिसमें उन्होंने लेबनानी समूह पर हमले जारी रखने का एलान किया था।04:05 AM, 24-Mar-2026
UN: लेबनान में संघर्ष से मानवता पर भारी असर
संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में हालात की करीबी निगरानी की बात कही है, जहां इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच बढ़ता संघर्ष आम नागरिकों के लिए गंभीर पीड़ा पैदा कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा स्वास्थ्य कर्मियों, स्वास्थ्य सुविधाओं और एम्बुलेंस पर लगातार हमले चिंता का विषय हैं।डबल्यूएचओ के अनुसार अब तक 64 स्वास्थ्य केंद्रों पर हमले हुए हैं, जिसमें 51 लोग मारे गए और 91 घायल हुए। दुजारिक ने बताया कि 1.2 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं और 130,000 से अधिक लोग 600 से अधिक सामूहिक केंद्रों में शरण ले रहे हैं।
03:38 AM, 24-Mar-2026